[ad_1]
हाइलाइट्स
विराट कोहली को विंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे से आराम दिया गया था
भारत बनाम विंडीज 3 मैचों की वनडे सीरीज फिलहाल 1-1 की बराबरी पर है
नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) के चाहने वालों की देश दुनिया में कमी नहीं है. कोहली को पसंद करने वालों में हर उम्र के लोग शामिल हैं. विराट बेशक, वेस्टइंडीज (India vs West Indies) के खिलाफ सीरीज के दूसरे वनडे में टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं थे, बावजूद इसके वह मैदान पर छाए रहे. विराट का एक वीडियो बीसीसीआई ने रविवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपलोड़ किया, जिसमें उन्हें एक नन्ही फैन ने ब्रेसलेट गिफ्ट किया.
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की ओर से ट्विटर पर अपलोड यह वीडियो एक मिनट और 6 सेकेंड का है जिसमें प्रैक्टिस के दौरान विराट को एक नन्ही फैन ब्रेसलेट गिफ्ट करते हुए दिखाई दे रही है. उस छोटी सी फैन ने इस ब्रेसलेट को खुद अपने हाथों से बनाया था. विराट ने भी फैन को निराश नहीं किया और ब्रेसलेट को लेकर अपनी दायीं कलाई पर बांध ली. इसके बाद उन्होंने फैन को ऑटोग्राफ भी दिया.
यह भी पढ़ें: 845 इंटरनेशनल विकेट… मैच के दौरान दिग्गज पेसर ने किया संन्यास का ऐलान, युवराज सिंह से खास कनेक्शन
भारत के विजय रथ को विंडीज ने रोका, सीरीज में की बराबरी, निर्णायक बना तीसरा वनडे
Fan gestures like these
Autographs and selfies ft. #TeamIndia Captain @ImRo45, @imVkohli & @surya_14kumar ✍️
Cricket fans here in Barbados also gifted a bracelet made for Virat Kohli #WIvIND pic.twitter.com/Qi551VYfs4
— BCCI (@BCCI) July 30, 2023
‘हमारी फैमिली क्रिकेट को बहुत प्यार करती है’
वीडियो में सूर्यकुमार यादव और रोहित शर्मा भी फैंस के साथ सेल्फी खिंचवाते हुए दिखे. इस दौरान भारतीय फैंस का टीम इंडिया के सितारों संग मिलने को लेकर रोमांच देखते ही बन रहा था. विराट को गिफ्ट देने वाली नन्ही फैन के पिता भी उसके साथ मौजूद थे. उन्होंने विराट की जमकर सराहना करते हुए कहा कि हमारी फैमिली क्रिकेट को बहुत प्यार करती है. हम यहां मिले. क्रिकेट देखने के लिए यह अच्छा मौका था. यह विराट का बड़प्पन है कि उन्होंने मेरी बेटी के हाथ से जो ब्रेसलेट बनाया था उसे पहना और हमसे मिलने आए.
तीसरा वनडे मंगलवार को खेला जाएगा
विराट कोहली को आराम के तहत दूसरे वनडे से बाहर रखा गया था. फिलहाल 3 मैचों की वनडे सीरीज 1-1 की बराबरी पर है. भारत ने पहला वनडे 5 विकेट से जीता था जबकि विंडीज ने शानदार वापसी कर दूसरा वनडे 6 विकेट से अपने नाम किया. सीरीज का तीसरा और निर्णायक वनडे मंगलवार को खेला जाएगा.
.
Tags: India vs west indies, Virat Kohli
FIRST PUBLISHED : July 30, 2023, 14:51 IST
[ad_2]
Source link