Home Sports ‘पैसा और पावर है लेकिन….’ भारतीय दिग्गज ने दिखाया टीम इंडिया को आईना

‘पैसा और पावर है लेकिन….’ भारतीय दिग्गज ने दिखाया टीम इंडिया को आईना

0
‘पैसा और पावर है लेकिन….’ भारतीय दिग्गज ने दिखाया टीम इंडिया को आईना

[ad_1]

हाइलाइट्स

वेंकटेश प्रसाद ने टीम इंडिया पर हमला बोला है
उन्होंने कहा कि कमजोर टीमों को हराकर ही हम खुश

नई दिल्ली. भारत को वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे में हार का मुंह देखना पड़ा था. इस मैच में रोहित शर्मा, विराट कोहली नहीं खेले थे और टीम में कई तरह के प्रयोग देखने को मिले थे. इस हार के बाद कई दिग्गजों ने टीम इंडिया की आलोचना की थी. अब इसमें पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज वेंकटेश प्रसाद भी शामिल हो गए. उन्होंने टीम इंडिया पर बड़ा हमला बोला है.

वेंकटेश प्रसाद ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को लेकर 2 ट्वीट किए और इसमें खूब खरी-खोटी सुनाई. उन्होंने लिखा कि टीम इंडिया काफी समय से लिमिटेड ओवर क्रिकेट में अच्छा नहीं कर पा रही है. वेंकटेश ने ट्वीट किया, “टेस्ट क्रिकेट हटा दें तो बाक़ी दो फॉर्मेट में बीते कुछ वक्त से भारत का प्रदर्शन बहुत साधारण रहा. बांग्लादेश, दक्षिण अफ़्रीका और ऑस्ट्रेलिया से वनडे सीरीज हारे. बीते दो टी20 विश्व कप में खराब खेले. ना ही हम इंग्लैंड जैसी एक्साइटिंग टीम हैं और ना ही पुराने दौर की ऑस्ट्रेलिया जैसी हावी होने वाली टीम.”

हम छोटी टीमों को हराकर खुश हो जाते: वेंकटेश
वेंकटेश ने दूसरे ट्वीट में लिखा, “पैसे और ताक़त के बावजूद हम सामान्य चीजों का जश्न मनाने वाले बन चुके हैं. हम चैंपियन टीम होने से बहुत दूर हैं. सारी टीम जीत के लिए खेलती हैं और भारत भी लेकिन इस वक्त कमतर प्रदर्शन के लिए उनका अप्रोच और नजरिया भी जिम्मेदार है.” 
कौन होगा अगला वनडे कप्तान? टीम इंडिया से बाहर चल रहे 3 स्टार खिलाड़ी, आते ही कर सकते हैं धमाका

बता दें कि वेस्ट इंडीज़ के खिलाफ़ दूसरे वनडे में भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली नहीं खेले थे. सीनियर खिलाड़ियों के बिना खेलने उतरी भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 181 रन ही बना पाई थी. रोहित-विराट को आराम देने के फैसले का टीम इंडिया को नुकसान उठाना पड़ा. टॉप ऑर्डर को छोड़ दें तो मध्य क्रम और लोअर ऑर्डर के बल्लेबाज फ्लॉप साबित हुए थे. जवाब में वेस्टइंडीज ने 4 विकेट खोकर ही जीत का लक्ष्य हासिल कर लिया था और सीरीज 1-1 से बराबर कर ली थी. सीरीज का तीसरा और आखिरी वनडे 1 अगस्त को खेला जाएगा.

Tags: India vs west indies, Rohit sharma, Team india, Venkatesh prasad, Virat Kohli

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here