[ad_1]
हाइलाइट्स
निकोलस पूरन ने मेजर लीग क्रिकेट के फाइनल में शतक ठोका
पूरन ने महज 16 गेंद में MLC 2023 की सबसे तेज फिफ्टी जड़ी
नई दिल्ली. अमेरिका में खेली जा रही मेजर लीग क्रिकेट के फाइनल में सिएटल ओर्कास और MI न्यूयॉर्क के बल्लेबाजों ने छक्कों की बरसात कर दी. पहले सिएटल के ओपनर क्विंटन डिकॉक ने 87 रन की तूफानी पारी खेली तो जवाब में MI न्यूयॉर्क के कप्तान निकोलस पूरन ने तो छक्कों की लाइन लगा दी. उन्होंने महज 16 गेंद में अर्धशतक ठोक दिया. ये मेजर लीग क्रिकेट इतिहास की सबसे तेज फिफ्टी है. पूरन ने पहले 51 रन में से 48 तो सिर्फ छक्के-चौकों से ठोक डाले. उन्होंने 6 छक्के और 3 चौके उड़ाए. यानी 9 गेंद में चौके-छक्कों की मदद से 48 रन बनाए. इसके बाद भी निकोलस पूरन का तूफान नहीं थमा और उन्होंने 40 गेंद में ही शतक ठोक डाला.
Nicholas Pooran
One of the most dominant innings you will ever see
100 in 40 balls in the first ever final of the @MLCricket. pic.twitter.com/pUGNvJdQ3A
— Nikhil Uttamchandani (@NikUttam) July 31, 2023
निकोलस पूरन ने अपने शतक के दौरान पावरप्ले में 22 गेंद में 69 रन ठोके. इस दौरान उन्होंने चौके से ज्यादा छक्के मारे. पूरन ने पावरप्ले में 9 छक्के और तीन चौके उड़ाए.
.
Tags: Major League cricket, Nicholas Pooran, Quinton de Kock
FIRST PUBLISHED : July 31, 2023, 09:06 IST
[ad_2]
Source link