Home Sports विराट-गंभीर की लड़ाई का फिर उठा मुद्दा, पूर्व कप्तान ने दोनों पर कसा तंज

विराट-गंभीर की लड़ाई का फिर उठा मुद्दा, पूर्व कप्तान ने दोनों पर कसा तंज

0
विराट-गंभीर की लड़ाई का फिर उठा मुद्दा, पूर्व कप्तान ने दोनों पर कसा तंज

[ad_1]

हाइलाइट्स

विराट-गंभीर के बीच आईपीएल 2023 में हुई थी गर्मा-गरमी.
कपिल देव ने इस लड़ाई पर दी अपनी प्रतिक्रिया.

नई दिल्ली. आईपीएल 2023 में रोमांच चरम पर देखने को मिला. लेकिन इस सीजन एक ऐसी घटना भी हुई जो कई सालों तक याद रखी जाएगी. इस घटना से दो खिलाड़ियों के बीच लगी चिंगारी आग में बदल गई. हम बात कर रहे हैं विराट कोहली और गौतम गंभीर (Virat Kohli vs Gautam Gambhir) की. जिनके बीच इस आईपीएल 2023 के मुकाबले के दौरान बीच मैदान में ऐसी गर्मा-गरमी देखने को मिली कि पूरा क्रिकेट जगत हिल गया. अब 1983 के विश्व कप विजेता कपिल देव ने इस मुद्दे को एक बार फिर हवा दे दी है.

बता दें कि आईपीएल 2023 में लखनऊ सुपर जायंट्स और रॉयल चैंलेंजर्स बैंगलोर के बीच मुकाबले के दौरान विराट कोहली की झड़प पहले नवीन उल हक से हुई. जिसके बाद हैंड शेक के दौरान दोनों के बीज जुबानी बहस दिखी. जब बात ज्यादा बढ़ गई तो गौतम गंभीर नवीन उल हक के पक्ष में खड़े हो गए. इसके बाद विराट-गंभीर के बीच जो हुआ वह जगजाहिर है. अब कपिल देव ने इस घटना पर नाराजगी जताई है. उन्होंने दोनों प्लेयर्स को इस तरह के व्यवहार के लिए खरी-खरी सुना दीं.

यह मेरे लिए दुखत था- कपिल देव

कपिल देव ने द वीक पर कहा, ‘बीसीसीआई द्वारा प्लेयर्स को अच्छा नागरिक बनाना चाहिए. आईपीएल में विराट कोहली और गौतम गंभीर के बीच क्या हुआ था. वह मेरे लिए काफी दुखद था. मेरे लिए दो सबसे जरूरी खिलाड़ी, विराट कोहली जो दुनिया के टॉप बल्लेबाज हैं. गंभीर जो संसद के सदसय हैं. वे इस तरह से व्यवहार कैसे कर सकते हैं? लेकिन स्पोर्ट्स के खिलाड़ी अक्सर अपना संतुलन खो देते हैं. चाहे फिर पेले या ब्रैडमैन हों.’

BCCI के प्लान ‘रफ्तार का सौदागर’ ने फेरा पानी! फिर भी क्यों बाकी है वर्ल्ड कप खेलने की उम्मीद?

उन्होंने आगे कहा, ‘मेरी भी क्रिकेट मैदान में कई लड़ाइयां हुईं हैं. ऐसा नहीं है कि मेरी लड़ाई नहीं हुई है. लेकिन मैंने हमेशा सोचा कि ये लड़ाई मैदान में ही रहें. यदि दो लोगों के बीच लड़ाई होती है तो वह मैदान में ही खत्म होनी चाहिए. कई लोग बहुत सी चीजें कहते हैं. कई लोग टीआरपी के लिए इंटरव्यू के लिए कहते हैं.’

Tags: Gautam gambhir, Kapil dev, Virat Kohli

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here