[ad_1]

जसप्रीत बुमराह
– फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
आयरलैंड दौरे के लिए भारतीय टीम का एलान हो गया है। जसप्रीत बुमराह की 10 महीने बाद टीम इंडिया में वापसी हुई है। वह आयरलैंड दौरे पर भारतीय टीम की कमान संभालेंगे। आयरलैंड दौरे पर टीम इंडिया तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी। ये मुकाबले मलाहाइड में 18 से 23 अगस्त के बीच खेले जाएंगे।
बुमराह के अलावा प्रसिद्ध कृष्णा की वापसी
बुमराह ने पिछला अंतरराष्ट्रीय मैच सितंबर 2022 में खेला था। यह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 मैच था। इस वजह से बुमराह पिछले साल एशिया कप और टी20 वर्ल्ड कप भी नहीं खेल पाए थे। वह बैक स्ट्रेस फ्रैक्चर से जूझ रहे थे। हालांकि, पिछले काफी समय से वह बेंगलुरु के नेशनल क्रिकेट एकेडमी में प्रैक्टिस कर रहे थे। उनके अलावा तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा की भी टीम इंडिया में वापसी हुई है। प्रसिद्ध ने भारत के लिए पिछला मैच अगस्त 2022 में खेला था। वह भी कमर की चोट से जूझ रहे थे।
वेस्टइंडीज दौरे के लिए ये खिलाड़ी भी टीम में शामिल
टीम इंडिया का आयरलैंड दौरा अगस्त में वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज के बाद होगा। 13 अगस्त को भारत और वेस्टइंडीज के बीच आखिरी टी20 मैच खेला जाएगा। इसके बाद टीम इंडिया आयरलैंड जाएगी। ऐसा कहा जा रहा था कि वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने वाली टीम के ज्यादातर खिलाड़ियों को आयरलैंड दौरे पर आराम दिया जाएगा। यह फैसला एशिया कप और वर्ल्ड कप को देखते हुए लिया गया है।
भारत की नियमित टी20 टीम के सदस्य हार्दिक पांड्या, शुभमन गिल, रवींद्र जडेजा, सूर्यकुमार यादव, कुलदीप यादव, युजवेन्द्र चहल, मोहम्मद शमी और सिराज आयरलैंड दौरे पर टीम का हिस्सा नहीं हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज में शामिल मुकेश कुमार, आवेश खान, अर्शदीप सिंह, रवि बिश्नोई, संजू सैमसन, यशस्वी जायसवाल और तिलक वर्मा को ही सिर्फ आयरलैंड के खिलाफ सीरीज में मौका दिया गया है।
रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे सीनियर खिलाड़ियों को भी एक बार फिर टी20 टीम में नहीं चुना गया है। रोहित और विराट 2022 टी20 विश्व कप के बाद से भारत के लिए कोई भी टी20 मैच नहीं खेले हैं।
आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम
जसप्रीत बुमराह (कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़ (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, संजू सैमसन (विकेटकीपर), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), शिवम दुबे, वॉशिंगटन सुंदर, शाहबाज अहमद, रवि बिश्नोई, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह, मुकेश कुमार, आवेश खान।
NEWS 🚨- @Jaspritbumrah93 to lead #TeamIndia for Ireland T20Is.
Team – Jasprit Bumrah (Capt), Ruturaj Gaikwad (vc), Yashasvi Jaiswal, Tilak Varma, Rinku Singh, Sanju Samson (wk), Jitesh Sharma (wk), Shivam Dube, W Sundar, Shahbaz Ahmed, Ravi Bishnoi, Prasidh Krishna, Arshdeep…
— BCCI (@BCCI) July 31, 2023
एशियन गेम्स की टीम में शामिल ज्यादातर खिलाड़ियों को चुना गया
इसके अलावा चीन के हांगझोऊ में होने वाले एशियन गेम्स के लिए टीम इंडिया में शामिल ज्यादातर खिलाड़ियों को आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में मौका दिया गया है। इस दौरे पर ऋतुराज गायकवाड़ टीम इंडिया के कप्तान हैं, जबकि एशियन गेम्स में वह टीम इंडिया की कमान संभालेंगे। वहीं, यशस्वी, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, जितेश शर्मा, शिवम दुबे, वॉशिंगटन, शाहबाज, रवि बिश्नोई, अर्शदीप, मुकेश और आवेश एशियन गेम्स में भी टीम इंडिया का हिस्सा हैं।
आयरलैंड बनाम भारत टी20 सीरीज शेड्यूल
- 18 अगस्त: पहला टी20 (मलाहाइड)
- 20 अगस्त: दूसरा टी20 (मलाहाइड)
- 23 अगस्त: तीसरा टी20 (मलाहाइड)
[ad_2]
Source link