[ad_1]
11:16 AM, 31-Jul-2023
लोकसभा की कार्यवाही स्थगित
हंगामे के चलते लोकसभा की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक स्थगित कर दी गई है। विपक्षी सांसद मणिपुर मुद्दे पर प्रधानमंत्री के बयान की मांग पर अड़े हैं। वहीं सरकार ने कहा है कि वह मणिपुर मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार है। सरकार ने ये भी आरोप लगाया कि विपक्ष चर्चा से भाग रहा है।
10:53 AM, 31-Jul-2023
राघव चड्ढा ने दिल्ली अध्यादेश को बताया अलोकतांत्रिक
केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने बीते शुक्रवार को बताया था कि इस हफ्ते दिल्ली अध्यादेश की जगह लेने वाला कानून संसद में पेश किया जा सकता है। इस पर आप सांसद राघव चड्ढा ने कहा कि ‘संसद में आज पेश किया जाने वाला अध्यादेश अलोकतांत्रिक है। यह ना सिर्फ संविधान के खिलाफ है बल्कि यह दिल्ली के दो करोड़ लोगों के भी खिलाफ है। भाजपा यह समझ चुकी है कि दिल्ली में वह खत्म हो गई है इसलिए उनकी पार्टी का नेतृत्व ऐसे फैसले लेकर दिल्ली सरकार को बर्बाद करना चाहते हैं।’
10:48 AM, 31-Jul-2023
अधीर रंजन चौधरी बोले- मणिपुर में हालात बेहद गंभीर
लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि हमारी सिर्फ ये मांग है कि अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा होनी चाहिए…मणिपुर में हालात बेहद गंभीर हैं। देश को बचाने की जरूरत है। भाजपा और उसके सहयोगियों को भी मणिपुर का दौरा करना चाहिए और सभी को मणिपुर के हालात की समीक्षा करनी चाहिए।
10:43 AM, 31-Jul-2023
Monsoon Session Live: लोकसभा की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक स्थगित, सरकार बोली- विपक्ष चर्चा से भाग रहा
बैठक से पहले संवाददाताओं से बात करते हुए आप पार्टी के सांसद राघव चड्ढा ने कहा कि I.N.D.I.A गठबंधन के सांसद मणिपुर के लोगों के आंसू पोंछकर वापस लौट आए हैं….आज विपक्षी सांसद बैठक करेंगे और इस बैठक में मणिपुर के हालात पर चर्चा की जाएगी। बैठक के बाद मणिपुर मुद्दे पर विपक्ष के अगले कदम के बारे में जानकारी दी जाएगी।
Meeting of I.N.D.I.A party alliance floor leaders with MPs who visited Manipur recently is underway at the Congress Parliamentary Party CPP office in Room no 53 at the Parliament House building to discuss the strategy for the floor of the House.
(Source: AICC) pic.twitter.com/eGxS0UXYAe
— ANI (@ANI) July 31, 2023
[ad_2]
Source link