[ad_1]
नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के करो या मरो में बदलाव के साथ उतरी. तीन मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले के जीतने के बाद कोच राहुल द्रविड़ ने प्लेइंग इलेवन में कई बड़े बदलाव किए थे. कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली को बाहर बिठाया था. भारतीय टीम को इस मुकाबले में हार मिली और सीरीज में वेस्टइंडीज ने 1-1 की बराबरी हासिल की. तीसरे वनडे में युवराज सिंह के साथ आखिरी बार वनडे खेले तेज गेंदबाज को मौका दिया गया.
भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला चर्चा में रहा. दूसरे वनडे में भारत को मिली हार के बाद वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे मैच के प्लेइंग इलेवन पर सबकी नजर थी. कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली की हार के बाद वापसी होगी या नहीं यह सभी जानना चाहते थे. कोच राहुल द्रविड़ ने प्लेइंग इलेवन से इन दोनों ही दिग्गजों को बाहर रखा.
वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के आखिरी मुकाबले में भारतीय टीम दो बदलाव के साथ उतरी. एशियन गेम्स में भारतीय टीम के कप्तान बनाए गए ऋतुराज गायकवाड़ को प्लेइंग इलेवन में अक्षर पटेल की जगह मौका मिला. जबकि तेज गेंदबाज उमरान मलिक को बाहर बिठाकर अनुभवी जयदेव उनादकट को 10 साल बाद वापसी का मौका दिया गया.
10 साल बाद प्लेइंग इलेवन में मौका
युवराज सिंह के साथ आखिरी बार वनडे मुकाबला खेलने वाले तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट ने वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे मैच के प्लेइंग इलेवन में जगह बनाई. साल 2013 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में वेस्टइंडीज के खिलाफ ही कोच्चि में उन्होंने वनडे खेला था. तब से अब तक वह टीम से बाहर चल रहे थे. पिछली सीरीज के दौरान वह टीम में थे लेकिन मैच खेलने का मौका नहीं मिल पाया. अब कोच द्रविड़ ने उनको 10 साल बाद वनडे में हाथ आजमाने का मौका दिया है.
.
Tags: India vs west indies, Jaydev unadkat, Yuvraj singh
FIRST PUBLISHED : August 01, 2023, 18:55 IST
[ad_2]
Source link