Home Sports वर्ल्ड कप से पहले दुल्हन की तरह सजेगा यह स्टेडियम… लगेंगी 15000 नई सीटें

वर्ल्ड कप से पहले दुल्हन की तरह सजेगा यह स्टेडियम… लगेंगी 15000 नई सीटें

0
वर्ल्ड कप से पहले दुल्हन की तरह सजेगा यह स्टेडियम… लगेंगी 15000 नई सीटें

[ad_1]

हाइलाइट्स

वनडे विश्व कप का आगाज 5 अक्टूबर से भारत में होगा
अरुण जेटली स्टेडियम में दो प्रैक्टिस पिचें तैयार की जा रही हैं

नई दिल्ली. दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (DDCA) फिरोजशाह कोटला की मुख्य पिच के समीप दो और अभ्यास पिच बनाएगा और साथ ही वनडे विश्व कप के लिए 15000 पुरानी सीटों को भी बदलेगा. डीडीसीए के संयुक्त सचिव राजन मनचंदा ने मंगलवार को यह जानकारी दी. भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) के पूर्व महाप्रबंधक और दिल्ली कैपिटल्स के मौजूदा सीईओ धीरज मल्होत्रा की मौजूदगी वाली दो सदस्यीय रेकी टीम ने विश्व कप (2023 ODI World Cup) के पांच मैचों की मेजबानी करने वाले अरुण जेटली स्टेडियम में सुविधाओं का निरीक्षण किया.

मनचंदा ने बताया, ‘वे एक हफ्ते में हमें अंतिम रिपोर्ट सौंपेंगे और विश्व कप की शुरुआत से पहले वे क्या कराना चाहते हैं उसके बारे में सारी जानकारी देंगे. अपनी तरह से हम मौजूदा पिच के करीब दो और पिच बना रहे हैं जिससे कि ट्रेनिंग में सुविधा हो.’ पता चला है कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की टीम ने जो देखा उससे वे खुश हैं लेकिन सुविधाओं को लेकर उन्होंने अपने सुझाव भी दिए हैं.

पिछले 2 साल कानूनी लड़ाई में बर्बाद हो गए, मैं किसी क्लब का… लगातार दूसरी बार अध्यक्ष बनने पर दिग्गज क्रिकेटर की नजर

अर्जुन तेंदुलकर की कातिलाना गेंदबाजी से थर्रायी अय्यर की टीम, बैटर को शतक से रोका

डीडीसीए अपनी ओर से प्रैक्टिस पिच तैयार कर रहा है
आईसीसी अधिकारियों से बात करने वाले डीडीसीए के एक सूत्र ने बताया, ‘डीडीसीए अपनी तरफ से अभ्यास पिच जोड़ रहा है लेकिन बाकी सभी सुविधाओं में सुधार के लिए भी सहमत हो गया है. नए शौचालय (पुरुष और महिला) पर विशेष रूप से जोर दिया गया है और उन्हें टीवी कमेंट्री बॉक्स के साथ चार रेडियो कमेंट्री बॉक्स भी बनाने होंगे.’ इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता से पहले प्रत्येक स्थल पर चार अतिरिक्त रेडियो कमेंट्री बॉक्स बनाने की जरूरत है क्योंकि आईसीसी के अलग अलग ऑडियो प्रसारण साझेदार हैं.

स्टेडियम में नया पेंट किया जाएगा
जहां तक अन्य सुविधाओं में सुधार की बात है तो मनचंद ने कहा कि चीजें सही राह पर हैं. उन्होंने कहा, ‘हमने आईसीसी से कहा है कि हम शौचालयों को पूरी तरह से बदल देंगे. स्टेडियम में नया पेंट किया जाएगा. हमने शीर्ष कंपनियों से बोली मंगवाई है और निविदा प्रक्रिया को लेकर पूरी सतर्कता बरती जाएगी.’मनचंदा ने कहा, ‘सीटों की संख्या समान रहेंगी लेकिन 15000 नई सीट लगेंगी.’आईसीसी की रेकी टीम चेन्नई के स्थल की तैयारी से काफी प्रभावित थी. टीम बुधवार को धर्मशाला जाएगी.

Tags: Icc world cup, World cup 2023

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here