[ad_1]

बादशाहपुर में उपद्रवियों ने दुकानों को फूंका
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हरियाणा के नूंह में तनाव के बीच गुरुग्राम में फिर से उपद्रवी हिंसात्मक हो गए। यहां बादशाहपुर में उपद्रवियों ने सड़क किनारे स्थित भोजनालयों को आग लगा दी। इसके अलावा आसपास स्थित अन्य दुकानों में तोड़फोड़ की। आग लगने से देखते ही देखते दुकानों जलकर राख हो गईं। इस दौरान भीड़ ने धार्मिक नारे भी लगाए। इससे पहले गुरुग्राम के सेक्टर-57 में एक निर्माणाधीन भवन को कुछ लोगों ने आग के हवाले कर दिया था। बताया जा रहा है कि भवन के बेसमेंट में एक धार्मिक स्थल था। दमकल की दो गाड़ियों ने आग पर काबू पाया है। आग में एक बाइक भी जल गई। मौके पर पुलिस पहुंच गई है।
[ad_2]
Source link