Home Sports VIDEO: खूंखार बैटर वापसी को तैयार, टीम इंडिया से छीन चुका है आईसीसी का खिताब

VIDEO: खूंखार बैटर वापसी को तैयार, टीम इंडिया से छीन चुका है आईसीसी का खिताब

0
VIDEO: खूंखार बैटर वापसी को तैयार, टीम इंडिया से छीन चुका है आईसीसी का खिताब

[ad_1]

नई दिल्ली. वर्ल्ड कप के मुकाबले 5 अक्टूबर से शुरू होने हैं. भारत में होने वाले टूर्नामेंट में 10 टीमें उतर रही हैं. टूर्नामेंट शुरू होने से पहले न्यूजीलैंड के लिए अच्छी खबर आ रही है. कप्तान केन विलियम्सन आईपीएल 2023 के दौरान घायल हो गए थे. उन्हें घुटने की सर्जरी तक करानी पड़ी थी. उनके वर्ल्ड कप में खेलने को लेकर संशय जताया जा रहा था, लेकिन अब उनका एक वीडियो सामने आया है. इसमें वे प्रैक्टिस करते हुए दिखाई दे रहे हैं. ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि वे वर्ल्ड कप तक फिट हो सकते हैं. न्यूजीलैंड ने अब तक वनडे वर्ल्ड कप और टी20 वर्ल्ड कप का खिताब नहीं जीता है. लेकिन विलियम्सन की कप्तानी में कीवी टीम ने 2021 में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के पहले सीजन के फाइनल में भारतीय टीम को मात दी थी. ऐसे में विलियम्सन और टीम इंडिया का 36 का आंकड़ा है.

केन विलियम्सन ने सोशल मीडिया पर अपनी तैयारी का वीडियो खुद पोस्ट किया है. इसी के साथ उन्होंने लिखा कि नेट्स में वापसी करके अच्छा लग रहा है. बल्ले के साथ प्रैक्टिस भी की. मालूम हो कि इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन के पहले मैच में गुजरात टाइटंस से खेल रहे केन विलियम्सन फील्डिंग के दौरान चोटिल हो गए थे. बाद में उन्हें सर्जरी करानी पड़ी थी. 2019 वनडे वर्ल्ड कप की बात करें, तो न्यूजीलैंड को फाइनल में इंग्लैंड से बाउंड्री काउंट नियम से हार मिली थी. विलियम्सन प्लेयर ऑफ द सीरीज रहे थे. उन्होंने 9 पारियों में 83 की औसत से 578 रन बनाए थे. 2 शतक और 2 अर्धशतक ठोका था.

एशेज सीरीज में बॉलगेट पर हंगामा, इंग्लैंड की जीत पर उठे सवाल, वर्ल्ड चैंपियन कप्तान ने कहा- जांच हो

इंटरनेशनल क्रिकेट में जड़े 41 शतक
32 साल के केन विलियम्सन के इंटरनेशनल क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट के रिकॉर्ड की बात करें, तो वे न्यूजीलैंड की ओर से सबसे अधिक रन बनाने के मामले में दूसरे नंबर पर है. जल्द वे नंबर-1 पर पहुंच सकते हैं. विलियम्स ने तीनों फॉर्मेट की 402 पारियों में 48 की औसत से 17142 रन बना चुके हैं. 41 शतक और 92 अर्धशतक जड़ चुके हैं. 251 रन बेस्ट प्रदर्शन है. न्यूजीलैंड की ओर से इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे अधिक रन पूर्व दिग्गज रॉय टेलर ने बनाए हैं. उनके नाम 18199 रन हैं. 40 शतक लगाया है.

Tags: Kane williamson, New Zealand, World cup 2023



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here