Home Sports ऑलराउंडर का कमरतोड़ प्रदर्शन, IND को दिलाई जीत, फिर भी वर्ल्ड कप में…

ऑलराउंडर का कमरतोड़ प्रदर्शन, IND को दिलाई जीत, फिर भी वर्ल्ड कप में…

0
ऑलराउंडर का कमरतोड़ प्रदर्शन, IND को दिलाई जीत, फिर भी वर्ल्ड कप में…

[ad_1]

हाइलाइट्स

शार्दुल ठाकुर का कमरतोड़ प्रदर्शन
टीम इंडिया को दिलाई जीत
फिर भी वर्ल्ड कप में शायद ही मिले मौका

नई दिल्ली. भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला एक अगस्त को तरौबा में खेला गया. इस मुकाबले में ब्लू टीम मेजबान टीम को 200 रन के बड़े अंतर से मात देते हुए खिताब पर 2-0 से कब्जा जमाने में कामयाब रही. टीम के लिए बल्लेबाजी के दौरान जहां गिल, किशन, पंड्या और सैमसन उम्दा बल्लेबाजी करते हुए अर्द्धशतक लगाने में कामयाब रहे. वहीं गेंदबाजी के दौरान शार्दुल ठाकुर (Shardul Thakur) ने अपने वनडे करियर की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी करते हुए सर्वाधिक चार सफलता प्राप्त की और टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई.

रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन के बावजूद शायद ही ठाकुर को वर्ल्ड कप टीम में मिले जगह:

भारत के जितने भी वनडे मुकाबले खेले जा रहे हैं, वो वर्ल्ड कप के लिहाज से बेहद अहम माने जा रहे हैं. चयनकर्ताओं की भी नजर लगातार खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर बना हुआ है. बीते कल रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन के बावजूद शायद ही ठाकुर को वर्ल्ड कप टीम में मौका मिल पाए. इसके पीछे की वजह है भारतीय टीम में पहले से ही दो धाकड़ ऑलराउंडर की दावेदारी मजबूत है. इसमें हार्दिक पंड्या और रवींद्र जडेजा का नाम शामिल है.

यह भी पढ़ें- टेस्ट और वनडे सीरीज हुआ मुट्ठी में, टी20 में रौंदने की बारी, WI के खिलाफ IND के आंकड़े देख मन हो जाएगा प्रफुल्लित

ठाकुर को वर्ल्ड कप 2023 के लिए अगर भारतीय स्क्वाड में शामिल भी कर लिया जाता है तो शायद ही उन्हें प्लेइंग इलेवन में खेलने का मौका मिले. क्योंकि मैच के दौरान चयनकर्ताओं की पहली पसंद पंड्या और जडेजा रहेंगे.

शार्दुल ठाकुर का वाइट बॉल में प्रदर्शन:

वाइट बॉल में जरुर ठाकुर ने अपने गेंदबाजी प्रदर्शन से लोगों को प्रभावित किया है, लेकिन बल्लेबाजी के दौरान उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है. उन्होंने देश के लिए अबतक कुल 38 वनडे मुकाबले खेले हैं. इस बीच उनके बल्ले से 23 पारियों में 18.53 की औसत से महज 315 रन निकले हैं. वहीं गेंदबाजी के दौरान उन्हें इतने ही मुकाबलों की 38 पारियों में 29.17 की औसत से 58 सफलता हाथ लगी है. इस बीच उन्होंने 6.17 की इकोनॉमी से रन खर्च किए हैं.

बात करें उनके टी20 प्रदर्शन के बारे में तो उन्होंने देश के लिए अबतक 25 टी20 मुकाबले खेले हैं. इस बीच उनके बल्ले से छह पारियों में 23.0 की औसत से 69 रन निकले हैं. वहीं गेंदबाजी के दौरान 24 पारियों में 23.39 की औसत से 33 सफलता हाथ लगी है. यहां उन्होंने 9.15 की इकोनॉमी से रन लुटाए हैं.

Tags: India vs west indies, Shardul thakur, Team india, World cup 2023

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here