Home Sports टेस्ट और वनडे सीरीज हुआ मुट्ठी में, टी20 में रौंदने की बारी, टी20 के आंकड़े

टेस्ट और वनडे सीरीज हुआ मुट्ठी में, टी20 में रौंदने की बारी, टी20 के आंकड़े

0
टेस्ट और वनडे सीरीज हुआ मुट्ठी में, टी20 में रौंदने की बारी, टी20 के आंकड़े

[ad_1]

हाइलाइट्स

टेस्ट और वनडे सीरीज हुआ मुट्ठी में
टी20 सीरीज में रौंदने की बारी
टी20 के आंकड़े देख मन हो जाएगा प्रफुल्लित

नई दिल्ली. वेस्टइंडीज दौरे पर पहुंची भारतीय टीम ने मेजबान टीम को टेस्ट और वनडे सीरीज में शिकस्त देते हुए खिताब पर अपना कब्जा जमा लिया है. ब्लू टीम टेस्ट सीरीज को जहां 1-0 से अपने नाम करने में कामयाब रही. वहीं वनडे सीरीज पर 2-1 से कब्जा जमाया. टेस्ट और वनडे सीरीज की समाप्ति के बाद दोनों टीमों के बीच तीन अगस्त से पांच मैचों की टी20 सीरीज का आगाज हो रहा है. प्रतिष्ठित सीरीज के शुरू होने से पहले बात करें यहां किस टीम का पलड़ा भारी है, तो वो इस प्रकार है-

भारत और वेस्टइंडीज की टी20 फॉर्मेट में भिड़ंत:

वैसे तो वेस्टइंडीज की टीम को टी20 फॉर्मेट की सबसे खतरनाक टीम मानी जाती है, लेकिन भारत के साथ उसकी जब-जब भिड़ंत हुई है. उसका सिक्का कुछ खास नहीं चला है. क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में दोनों टीमों का अबतक 25 मुकाबलों में आमना-सामना हुआ है. इस दौरान भारतीय टीम को वेस्टइंडीज के खिलाफ जहां 17 मुकाबलों में जीत मिली है. वहीं वेस्टइंडीज को भारत के खिलाफ महज सात मुकाबलों में कामयाबी हासिल हुई है. इसके अलावा एक मैच का कोई परिणाम नहीं निकल पाया है.

यह भी पढ़ें- स्मृति मंधाना का प्रपोजल हुआ मंजूर, सिंगर पलाश मुछाल ने LIVE कंसर्ट में कहा- हां मैं भी प्यार करता हूं

भारत और वेस्टइंडीज का वनडे फॉर्मेट में आमना-सामना:

भारत का वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे फॉर्मेट में भी पलड़ा भारी रहा है. टी20 सीरीज से पहले ब्लू टीम की भिड़ंत तीन मैचों की वनडे सीरीज में हुई थी. यहां ब्लू टीम अपना दबदबा दिखाते हुए सीरीज को 2-1 से अपने नाम करने में कामयाब रही. भारत और वेस्टइंडीज के बीच अबतक कुल 141 वनडे मुकाबले खेले गए हैं. इस बीच टीम इंडिया को जहां 71 मुकाबलों में जीत मिली है. वहीं कैरेबियन टीम को 64 मुकाबलों में सफलता हासिल हुई है. इसके अलावा चार मैच का कोई परिणाम नहीं निकल पाया है, जबकि दो मैच टाई रहे हैं.

भारत और वेस्टइंडीज का टेस्ट फॉर्मेट में आंकड़े:

भारत और वेस्टइंडीज के बीच हुए टेस्ट मुकाबलों में वेस्टइंडीज का पलड़ा भारी रहा है. दोनों टीमों रेड बॉल फॉर्मेट में 100 बार आमने-सामने हुई हैं. इस दौरान वेस्टइंडीज को जहां 30 मुकाबलों में जीत मिली है. वहीं भारतीय टीम को 23 मुकाबलों में सफलता हासिल हुई है. इसके अलावा 47 मैच ड्रा हुए हैं.

Tags: IND vs WI, India vs west indies, Team india, West indies

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here