Home Sports मंधाना का प्रपोजल मंजूर, पलाश ने LIVE कंसर्ट में कहा- मैं भी प्यार करता हूं

मंधाना का प्रपोजल मंजूर, पलाश ने LIVE कंसर्ट में कहा- मैं भी प्यार करता हूं

0
मंधाना का प्रपोजल मंजूर, पलाश ने LIVE कंसर्ट में कहा- मैं भी प्यार करता हूं

[ad_1]

नई दिल्ली. भारतीय महिला क्रिकेट टीम की उपकप्तान स्मृति मंधाना का नाम काफी वक्त से म्यूजिक कंपोजर पलाश मुछाल के साथ जोड़ा जा रहा है. दोनों को कई बार एकसाथ स्पॉट भी किया है. रिलेशनशिप में होने की चर्चाओं के बीच दोनों में से किसी ने भी अबतक अपने रिश्ते को लेकर कुछ नहीं बोला था लेकिन अब सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा, जिससे ये साफ हो गया कि दोनों रिलेशनशिप में हैं.

पलाश और स्मृति मंधाना को लेकर जो वीडियो वायरल हो रहा, वो smritipalash18 नाम के हैंडल से पोस्ट किया गया है. ये वीडियो पलाश के लाइव कॉन्सर्ट का है. इस वीडियो में ही पलाश ने भरे मंच से स्मृति के लिए अपने प्यार का इजहार किया. वायरल वीडियो में पलाश मुछाल ने स्मृति के प्रपोपल को एक तरह से मंजूर करते हुए कहा कि I love you too smriti.

वीडियो में म्यूजिक कंपोजर पलाश ने स्मृति को अपनी गर्लफ्रेंड भी बताया और उनके लिए एक गाना भी गाया. इस दौरान पलाश की बहन पलक मुछाल भी उनके साथ खड़ी नजर आ रही हैं. वायरल वीडियो के कैप्शन में लिखा, मैं इस बात पर विश्वास नहीं कर पा रहा हूं कि पलाश ने स्मृति का नाम लिया है. आखिरकार 4 साल लंबे रिश्ते पर आधिकारिक मुहर लग गई! और पलाश ने कहा आई लव यू टू यानी स्मृति ने पहले अपने प्यार का इजहार किया होगा. सच्चा प्यार! जिस तरह से उन्होंने इतने ऑडियंस के सामने स्मृति का सम्मान किया, वह बहुत पसंद आया!

IND vs WI: 33 डॉट बॉल…3 विकेट, टीम इंडिया के ‘ब्रेट ली’ ने तोड़ी वेस्टइंडीज की कमर, सिराज को मिला नया साथी

इससे पहले, जुलाई में स्मृति बांग्लादेश दौरे पर गई थीं. उस वक्त भी ऐसी खबरें आईं थीं कि स्मृति का जन्मदिन मनाने के लिए पलाश बांग्लादेश पहुंचे थे.

Tags: Smriti mandhana, Women cricket



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here