[ad_1]
नई दिल्ली. टीम इंडिया अभी वेस्टइंडीज के दौरे पर है. भारतीय टीम ने टेस्ट सीरीज 1-0 से जबकि वनडे सीरीज 2-1 से अपने नाम की है. अब भारत और वेस्टइंडीज के बीच 3 अगस्त से 5 मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी. इसके बाद तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की अगुआई में टीम आयरलैंड जाएगी. वहां भी 3 टी20 के मुकाबले खेले जाने हैं. सीरीज से बुमराह से लेकर प्रसिद्ध कृष्णा तक वापसी कर रहे हैं, लेकिन केएल राहुल और श्रेयस अय्यर को लेकर असमंजस बना हुआ है. दोनों को आयरलैंड दौरे के लिए नहीं चुना गया है. इसके बाद 30 अगस्त से एशिया कप होना है. 5 अक्टूबर से होने वाले वनडे वर्ल्ड कप की तैयारी के लिहाज से एशिया कप अहम है.
पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने केएल राहुल से लेकर श्रेयस अय्यर तक की चोट पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा कि आप कह सकते हैं कि श्रेयस अय्यर और केएल राहुल का नाम आयरलैंड दौरे पर नहीं है, क्योंकि यहां वनडे की जगह टी20 के मुकाबले होने हैं. लेकिन यही बात जसप्रीत के लिए भी लागू होती है, तो क्या राहुल और अय्यर एशिया कप के लिए तैयार नहीं हैं. उन्होंने कहा कि अगर दाेनों वर्ल्ड कप में भी नहीं खेलते हैं, तो टीम इंडिया का संतुलन बिगड़ जाएगा.
बुमराह को बचाकर रखना होगा
आकाश चोपड़ा ने कहा कि मैं केएल राहुल और श्रेयस अय्यर की चोट को लेकर थोड़ा चिंतित हूं, क्योंकि हमें ज्यादा जानकारी नहीं मिलती है. यदि वर्ल्ड कप से पहले दोनों फिट हो जाते हैं, तो कई सारी परेशानी खत्म हो जाएगी. उन्होंने आगे कहा कि जसप्रीत बुमराह का फिट होना टीम के लिए बड़ी खबर है. वे टीम के अहम खिलाड़ियों में से एक हैं. उन्हें हमें उसे बचाकर रखना होगा.
आकाश चोपड़ा ने कहा कि इससे पहले भी कम से कम 2 बार ऐसा हुआ है, जब जसप्रीत बुमराह का नाम आया. लेकिन अंतिम समय पर वे नहीं खेल सके. आयरलैंड दौरे पर यह देखना महत्वपूर्ण है कि अब जबकि बुमराह को शमिल किया गया है, तो वे कितने फिट और मैच के लिए कितने तैयार हैं. मालूम हो कि बुमराह चोट के कारण टी20 वर्ल्ड कप से लेकर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल तक में नहीं खेल सके. यदि वे आयरलैंड दौरे पर फिट रहे, तो उन्हें एशिया कप के लिए भी टीम में जगह मिल सकती है.
.
Tags: Aakash Chopra, KL Rahul, Shreyas iyer, Team india
FIRST PUBLISHED : August 02, 2023, 07:06 IST
[ad_2]
Source link