[ad_1]
हाइलाइट्स
मोहम्मद रिजवान ने मैदान में बल्ले से लगाई आग
छक्के-चौके से 11 गेंद में ठोक दिए 46 रन
अपनी टीम को दिलाई जीत
नई दिल्ली. ग्लोबल टी20 कनाडा (Global T20 Canada 2023) लीग का 19वां मुकाबला एक जुलाई को ब्राम्पटन में खेला गया. इस रोमांचक मुकाबले में मॉनट्रियल टाइगर्स की भिड़ंत वैंकूवर नाइट्स से हुई. यहां वैंकूवर की टीम पाकिस्तानी स्टार बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान (Mohammad Rizwan) के उम्दा बल्लेबाजी के बदौलत नौ विकेट से जीत हासिल करने में कामयाब रही.
ब्राम्पटन में मोहम्मद रिजवान का धांसू प्रदर्शन:
ब्राम्पटन में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मॉनट्रियल टाइगर्स की टीम 18.3 ओवर में महज 99 रन पर ढेर हो गई. वहीं जवाब में लक्ष्य का पीछा करने के लिए वैंकूवर की तरफ से रिजवान और फखर जमान मैदान में उतरे. जमान (04) तो मैदान में कुछ खास करिश्मा नहीं दिखा पाए, लेकिन रिजवान ने जबर्दस्त बल्लेबाजी की.
यह भी पढ़ें- धोनी की तस्वीर सोशल मीडिया पर हुई वायरल, फिटनेस ऐसा की युवा भी शर्मा जाएं, आपने देखा?
31 वर्षीय विकेटकीपर सलामी बल्लेबाज ने पारी का आगाज करते हुए कुल 54 गेंदों का सामना किया. इस बीच 125.92 की स्ट्राइक रेट से नाबाद 68 रन बनाने में कामयाब रहे. इस दौरान उनके बल्ले से 10 चौके एवं एक बेतरीन छक्का निकला. मैच के दौरान रिजवान ने खाली छक्के-चौके की मदद से 11 गेंद में कुल 46 रन बनाए.
वैंकूवर को नौ विकेट से मिली शानदार जीत:
रिजवान की उम्दा बल्लेबाजी के बदौलत वैंकूवर की टीम ने मॉनट्रियल टाइगर्स द्वारा दिए गए 100 रन के लक्ष्य को 14.5 ओवर में महज एक विकेट के नुकसान पर आसानी से प्राप्त कर लिया. टीम के लिए रिजवान ने जहां नाबाद 68 रन का योगदान दिया. वहीं जमान छह गेंद में चार और कॉर्बिन बॉश 29 गेंद में नाबाद 28 रन बनाने में कामयाब रहे.
.
Tags: Mohammad Rizwan, Pakistan cricket team, T20
FIRST PUBLISHED : August 02, 2023, 20:48 IST
[ad_2]
Source link