Home Sports हार्दिक पंड्या के सामने बड़ी परेशानी, पहले टी20 से पहले लेना होगा अहम फैसला

हार्दिक पंड्या के सामने बड़ी परेशानी, पहले टी20 से पहले लेना होगा अहम फैसला

0
हार्दिक पंड्या के सामने बड़ी परेशानी, पहले टी20 से पहले लेना होगा अहम फैसला

[ad_1]

नई दिल्ली. वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत को 5 मैचों की टी20 सीरीज में उतरना है. वनडे सीरीज में कप्तानी करने वाले हार्दिक पंड्या ही इस फॉर्मेट में भी कमान संभालेंगे. टेस्ट और फिर वनडे सीरीज भारत ने अपने नाम की लेकिन टी20 का मामला अलग है. फटाफट क्रिकेट में थोड़ी सी चूक भी महंगी पड़ सकती है. सीरीज की शुरुआत से पहले ही कप्तान हार्दिक और कोच राहुल द्रविड़ को एक बड़ा फैसला लेना है.

भारतीय क्रिकेट टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ गुरुवार को 5 मैचों की टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में उतरने वाली है. टी20 विश्व कप 2022 के बाद से ही कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली इस फॉर्मेट में खेलने नहीं उतरे हैं. वेस्टइंडीज के खिलाफ भी दोनों को टीम में नहीं रखा गया है. पहले टी20 से पहले कप्तान हार्दिक पंड्या और कोच राहुल द्रविड़ के सामने चिंता प्लेइंग इलेवन को लेकर है. टीम के पास एक दो नहीं बल्कि तीन धमाकेदार ओपनर हैं और किसे नीचे खिलाया जाय मुश्किल यही है.

कौन करेगा टीम इंडिया की ओपनिंग

वनडे सीरीज के तीनों ही मुकाबले में ईशान किशन के साथ शुभमन गिल को पारी की शुरुआत करने भेजा गया. रोहित शर्मा के टीम में होने के बाद भी ईशान किशन ने ओपनिंग की लेकिन अब सवाल टी20 का है. यहां दावेदारी यशस्वी जायसवाल ठोक रहे हैं. इंडियन प्रीमियर लीग में उनकी विस्फोटक बल्लेबाजी सबने देखी है. ऐसे में हार्दिक और द्रविड़ इस बात को लेकर जरूर सोच में होंगे कि किसे भेजा जाए. यशस्वी ने टेस्ट में सेंचुरी ठोककर अपने फॉर्म का सबूत दिया और अब टी20 डेब्यू के लिए उत्साहित हैं.

भारतीय टीम:

ईशान किशन (विकेटकीपर), शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (उपकप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या (कप्तान), अक्षर पटेल, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, उमरान मलिक, आवेश खान और मुकेश कुमार.

Tags: Hardik Pandya, India vs west indies, Yashasvi Jaiswal

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here