[ad_1]

मणिपुर हिंसा को लेकर तनाव
– फोटो : social media
विस्तार
मणिपुर में बिष्णुपुर जिले के कांगवई और फोउगाकचाओ इलाके में झड़पों के बाद सेना तथा त्वरित कार्रवाई बल (आरपीएफ) ने गुरुवार को आंसू गैस के गोले छोड़े, जिसमें 17 लोग घायल हो गए। इंफाल में एहतियात के तौर फिर से कर्फ्यू लगा दिया गया है।
अधिकारियों ने बताया कि इंफाल पूर्व और इंफाल पश्चिम के जिला मजिस्ट्रेट ने कर्फ्यू में दी गई ढील को वापस ले लिया है। एहतियात के तौर पर आज पाबंदियां लागू की है। इंफाल घाटी में रात्रिकालीन कर्फ्यू पहले ही लागू है।
यथास्थिति बनाए रखने का आदेश
झड़पों से कुछ घंटे पहले, मणिपुर के हाईकोर्ट ने चुराचांदपुर जिले के हाओलाई खोपी गांव में उस प्रस्तावित स्थल को लेकर यथास्थिति बनाए रखने का आदेश दिया था, जहां कुकी जो समुदाय के लोगों ने जातीय संघर्ष में मारे गए 35 लोगों के शवों को दफनाने की योजना बनाई थी। कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश एम वी मुरलीधरन ने सुबह छह बजे सुनवाई के बाद यह आदेश पारित किया।
[ad_2]
Source link