Home Breaking News MEA: ‘पाकिस्तान के साथ सामान्य संबंध चाहते हैं लेकिन…’; वार्ता के लिए शरीफ के आग्रह पर भारत ने साफ किया रुख

MEA: ‘पाकिस्तान के साथ सामान्य संबंध चाहते हैं लेकिन…’; वार्ता के लिए शरीफ के आग्रह पर भारत ने साफ किया रुख

0
MEA: ‘पाकिस्तान के साथ सामान्य संबंध चाहते हैं लेकिन…’;  वार्ता के लिए शरीफ के आग्रह पर भारत ने साफ किया रुख

[ad_1]

External Affairs Ministry Spokesperson Arindam Bagchi daily press briefing update Pakistan PM comment on india

अरिंदम बागची
– फोटो : ANI

विस्तार


आर्थिक बदहाली झेल रहे पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शऱीफ ने बुधवार को भारत के साथ वार्ता को लेकर बड़ा बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि वे भारत के साथ सभी लंबित मुद्दों पर वार्ता करना चाहते हैं। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा था कि युद्ध कोई विकल्प नहीं है। वहीं, अब भारत ने उनके इस बयान पर प्रतिक्रिया दी है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने इस मुद्दे पर रुख साफ करते हुए कहा कि हमने रिपोर्टें देखी हैं। भारत का रुख इस बात पर कायम है कि हम सभी देशों के साथ मैत्रीपूर्ण संबंध चाहते हैं…लेकिन इसके लिए आतंक और शत्रुता से मुक्त वातावरण जरूरी है। 

दैनिक प्रेस ब्रीफिंग के दौरान विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने बच्ची अरिहा शाह के मामले और हरियाणा में हुई घटना को  लेकर अमेरिकी विदेश विभाग की टिप्पणी के साथ ही राजस्थान की अंजू के पाकिस्तान जाने और पाकिस्तान की सीमा हैदर के भारत आने के मामले में भी प्रतिक्रिया दी है। 

BRICS पर भारत का रुख किया साफ

इस दौरान विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने BRICS पर भारत की स्थिति भी साफ की। उन्होंने कहा कि हमने पहले भी अपनी स्थिति स्पष्ट की है। BRICS सदस्य आंतरिक रूप से BRICS विस्तार के लिए मार्गदर्शक सिद्धांतों, मानकों, मानदंडों और प्रक्रियाओं पर चर्चा कर रहे हैं। यह बिल्कुल सच नहीं है कि भारत को विस्तार को लेकर कुछ आपत्तियां हैं। 






[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here