Home Breaking News PM Kisan Yojana: क्या अब भी किसानों को मिल सकती है अटकी हुई 14वीं किस्त? यहां जानें जवाब

PM Kisan Yojana: क्या अब भी किसानों को मिल सकती है अटकी हुई 14वीं किस्त? यहां जानें जवाब

0
PM Kisan Yojana: क्या अब भी किसानों को मिल सकती है अटकी हुई 14वीं किस्त? यहां जानें जवाब

[ad_1]


PM Kisan Samman Nidhi Yojana: किसानों के लिए चल रही प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत पात्र किसानों को हर तीन महीने में 2-2 हजार रुपये की किस्त दी जाती है यानी सालाना कुल 6 हजार रुपये। इस पूरे खर्च को केंद्र सरकार वहन करती है। इसी कड़ी में इस बार योजना से जुड़े पात्र किसानों को 14वीं किस्त मिली। पर कई किसान ऐसे भी हैं, जिनको किस्त का लाभ अब तक नहीं मिल पाया है यानी किस्त जारी होने के पांच दिन बाद भी। ऐसे में किसी गलती की वजह से जिन किसानों को 14वीं किस्त नहीं मिल पाई है और अगर वो इनमें सुधार कर लें, तो क्या उन्हें अटकी हुई किस्त मिल पाएगी? तो चलिए जानने की कोशिश करते हैं। अगली स्लाइड्स में किसान इस बारे में जान सकते हैं…



पहले ऑनलाइन स्टेटस चेक कर लें:-

स्टेप 1

  • आपको अपना स्टेटस चेक करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक किसान पोर्टल pmkisan.gov.in पर जाना है
  • फिर यहां पर आपको ‘Know Your Status’ पर क्लिक करना है और अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और स्क्रीन पर दिया हुआ कैप्चा कोड दर्ज करना है


स्टेप 2

  • इसके बाद गेट डाटा पर क्लिक करें और फिर आपके सामने आपकी पूरी जानकारी आ जाएगी
  • आपको यहां अपने दस्तावेज और जानकारियां जांच लेनी है, अगर कोई गलती है तो उसे ठीक करवा लें
  • साथ ही कोई दस्तावेज अपोलड नहीं है, तो वो भी कर दें।


इन गलतियों की वजह से अटक सकती है किस्त:-

  • ई-केवाईसी न करवाने के कारण
  • लैंड सीडिंग न होने के कारण
  • बैंक खाते की जानकारी गलत होने के कारण
  • अगर लाभार्थी लिस्ट में आपका नाम है, तो फिर पीएम किसान पोर्टल पर दी गई जानकारी के गलत होने के कारण किस्त अटक सकती है।


गलती ठीक होने पर मिल सकता है पैसा

  • अगर आपके खाते में अब तक 14वीं किस्त नहीं आई है और अगर आपका नाम राज्य सरकार द्वारा पीएम किसान पोर्टल पर अपलोड किया गया है, तो आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है। ऐसा इसलिए क्योंकि इसका मतलब हो सकता है कि किसी गलती के कारण आपको किस्त न मिली हो। ऐसे में आप गलती में सुधार कर लें, जिसके बाद आपको किस्त मिल सकती है। हालांकि, सरकार की तरफ से नाम रिजेक्ट होने पर आपको किस्त का लाभ नहीं मिल पाएगा।


[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here