[ad_1]
वेस्टइंडीज के खिलाफ टीम इंडिया के लिए बतौर कप्तान एक वनडे में सर्वाधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड हार्दिक पंड्या के नाम दर्ज हो गया है. पंड्या के बाद क्रमशः विराट कोहली, कपिल देव और शिखर धवन का नाम आता है.
01

भारत और वेस्टइंडीज (India vs West Indies) के बीच संपन्न हुआ तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला एक अगस्त को तरौबा में खेला गया. इस रोमांचक मुकाबले में भारतीय टीम 200 रन के बड़े अंतर से जीत हासिल करने में कामयाब रही. (Team india instagram)
02

मैच के दौरान भारतीय कप्तान हार्दिक पंड्या जबर्दस्त लय में नजर आए. उन्होंने टीम के लिए पांचवें क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए 52 गेंद में 70 रन की नाबाद अर्द्धशतकीय पारी खेली. इस दौरान उनके बल्ले से चार चौके एवं पांच शानदार छक्के निकले. (AP)
03

भारतीय कप्तान हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) ने इस दौरान एक खास उपलब्धि भी प्राप्त की. वह वेस्टइंडीज के खिलाफ बतौर कप्तान एक वनडे में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले पहले भारतीय कप्तान बन गए हैं. (Team india instagram)
04

हार्दिक पंड्या के बाद दूसरे स्थान पर पूर्व कप्तान एवं मौजूदा स्टार बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) का नाम आता है. कोहली ने वेस्टइंडीज के खिलाफ साल 2017 में बतौर कप्तान एक वनडे में चार जड़े थे. (PTI)
05

तीसरे स्थान पर पूर्व कप्तान कपिल देव (Kapil Dev) काबिज हैं. कपिल ने साल 1983 में वेस्टइंडीज के खिलाफ कप्तानी करते हुए तीन छक्के लगाए थे. (Kapil Dev/Instagram)
06

चौथे स्थान पर भारतीय टीम से बाहर चल रहे शिखर धवन (Shikhar Dhawan) का नाम आता है. धवन ने साल 2022 में वेस्टइंडीज के खिलाफ भारतीय टीम क कप्तानी करते हुए एक मैच में तीन छक्के लगाने में कामयाब हुए थे. (AP)
[ad_2]
Source link