Home Sports टीम इंडिया के लिए बुरी खबर! एशिया कप से बाहर हो सकते हैं 2 धाकड़ बल्लेबाज

टीम इंडिया के लिए बुरी खबर! एशिया कप से बाहर हो सकते हैं 2 धाकड़ बल्लेबाज

0
टीम इंडिया के लिए बुरी खबर! एशिया कप से बाहर हो सकते हैं 2 धाकड़ बल्लेबाज

[ad_1]

नई दिल्ली. एशिया कप 2023 से पहले भारतीय टीम के लिए बुरी खबर सामने आई है. आईसीसी वर्ल्ड कप से पहले इस टूर्नामेंट को खिलाड़ियों के लिए अहम माना जा रहा है. 30 सितंबर से एशिया कप का आगाज होना है और अगले हफ्ते भारतीय टीम की घोषणा होनी है. टूर्नामेंट से पहले जानकारी मिली है कि चोट की वजह से बाहर चल रहे दो धाकड़ खिलाड़ी की वापसी टल सकती है.

एशिया कप के शुरू होने मे अब ज्यादा वक्त नहीं बचा है लेकिन भारतीय टीम के चोटिल खिलाड़ियों की चिंता खत्म नहीं हो रही. तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने वापसी कर ली है और आयरलैंड टी20 सीरीज के लिए उनका चयन भी हो चुका है. सवाल विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल और मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को लेकर खड़ा हो गया है. एशिया कप में दोनों के वापसी की उम्मीद की जा रही थी लेकिन एक रिपोर्ट के मुताबिक दोनों ही टूर्नामेंट से बाहर हो सकते हैं.

क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक केएल राहुल (KL Rahul) और श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) एशिया कप तक फिट नहीं हो पाएंगे. इस वजह से दोनों ही खिलाड़ियों का चयन टूर्नामेंट के लिए नहीं हो पाएगा. वैसे केएल की तस्वीरें सामने आई है जिसमें वो विकेटकीपिंग करते नजर आए हैं लेकिन पूरी तरह से सक्रिय क्रिकेट में लौटने में उनको अभी और वक्त लग जाएगा. वहीं श्रेयस भी चोटिल होने के बाद फिटनेस हासिल करने के लिए मेहनत कर रहे हैं.

क्रिकबज के मुताबिक श्रेयस अय्यर और केएल राहुल 30 अगस्त से पाकिस्तान और श्रीलंका में खेले जाने वाले एशिया कप के लिए पूरी तरह से फिट नहीं हो पाएंगे. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मार्च में खेली गई टेस्ट सीरीज के बाद से ही अय्यर टीम से बाहर हैं. केएल को इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के दौरान चोट लगी थी.

Tags: Asia cup, KL Rahul, Shreyas iyer

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here