[ad_1]
नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश के रिंकू सिंह भारतीय क्रिकेट का नाम है, जिसने बड़ी तेजी से क्रिकेटप्रेमियों के दिलों में जगह बनाई है. रिंकू सिंह अपने जीवन को बदलने का श्रेय ‘आईपीएल की खास पारियों’ को देते हैं. रिंकू ने कहा कि जब एशियन गेम्स के लिए उन्हें पहली बार भारतीय टीम में चुना गया तो वह भावुक हो गए थे. वे आईपीएल 2023 में केकेआर की ओर से टॉप स्कोरर रहे थे. उन्होंने 59.25 की औसत और 149 से अधिक के स्ट्राइक रेट से 474 रन बनाए थे.
आईपीएल 2023 में शानदार प्रदर्शन करने के बावजूद रिंकू सिंह को वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम में जगह नहीं मिली थी. हालांकि, इस 25 वर्षीय बैटर को 23 सितंबर से आठ अक्टूबर तक होने वाले हांगझोउ एशियाई खेलों के लिए भारतीय टीम में चुना गया है.
भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) द्वारा पोस्ट वीडियो में रिंकू ने कहा, ‘जब मैंने अपना नाम देखा तो मैं काफी भावुक हो गया था. मैं इसके लिए काम कर रहा था और अब मुझे यह मिल गया. उन्होंने कहा, ‘घर में सभी चाहते हैं कि मैं भारत के लिए खेलूं और जब मुझे चुना गया तो सभी नाचने लगे. सभी खुश हैं. मैं भारत के लिए खेलने को लेकर रोमांचित हूं, अगर मौका मिला तो मैं अच्छा प्रदर्शन करना चाहता हूं. हमारी टीम जीतेगी और स्वर्ण पदक लेकर आएगी.’
रिंकू सिंह ने इस साल आईपीएल में गुजरात टाइटंस के खिलाफ पांच गेंद में पांच छक्के जड़कर सुर्खियां बटोरी और तब से उनका जीवन बदल गया. कोलकाता नाइट राइडर्स को पांच गेंद में 28 रन की जरूरत थी और रिंकू ने लगातार पांच छक्के जड़कर टीम को जीत दिला दी.
उन्होंने कहा, ‘‘उन पांच छक्कों के बाद जीवन काफी बदल गया. उस समय लोग मुझे जानते थे लेकिन मैं इतना लोकप्रिय नहीं था. इसके बाद काफी लोग मेरे बारे में जानने लगे. ’
.
Tags: Rinku Singh, Team india
FIRST PUBLISHED : August 03, 2023, 09:47 IST
[ad_2]
Source link