Home World फिलीपींस तट पर 70 लोगों से भरी नाव पलटी

फिलीपींस तट पर 70 लोगों से भरी नाव पलटी

0
फिलीपींस तट पर 70 लोगों से भरी नाव पलटी

[ad_1]

डिजिटल डेस्क, मनीला। फिलीपींस के क्वेज़ोन प्रांत में लगभग 70 लोगों से भरी एक नाव पलट गई। स्थानीय मीडिया ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, फिलीपीन तट रक्षक ने अधिक विवरण दिए बिना दुर्घटना की पुष्टि की और कहा कि खोज और बचाव अभियान जारी है।

द्वीपसमूह देश में नौका दुर्घटनाएं आम हैं, जिसका मुख्य कारण बार-बार आने वाले तूफान, खराब रखरखाव वाली नावें, अत्यधिक भीड़ और सुरक्षा नियमों का कमजोर कार्यान्वयन है।

पिछले सप्ताह, 42 यात्रियों की क्षमता वाली 70 लोगों को ले जा रही एक यात्री नाव मनीला के पूर्व में रिज़ल प्रांत के पास लगुना डे बे में पलट गई, जिसके चलते 27 लोगों की मौत हो गई थी।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On : &nbsp 3 Aug 2023 12:02 PM GMT

.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here