Home Sports युजवेंद्र चहल पर मुस्कुराई तकदीर, मिला 1 बैटर का फर्जी विकेट!

युजवेंद्र चहल पर मुस्कुराई तकदीर, मिला 1 बैटर का फर्जी विकेट!

0
युजवेंद्र चहल पर मुस्कुराई तकदीर, मिला 1 बैटर का फर्जी विकेट!

[ad_1]

हाइलाइट्स

युजवेंद्र चहल ने शानदार तरीके से मारी एंट्री.
चहल-कुलदीप की जोड़ी ने आते ही मचाया धमाल.

नई दिल्ली. भारत और वेस्टइंडीज (IND vs WI) टी20 सीरीज के अभियान की शुरुआत कर दी है. मेजबान टीम ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला कर लिया. इस मैच में टीम इंडिया कुछ बड़े बदलाव के साथ मैदान में उतरी. कप्तान हार्दिक पंड्या 3 स्पिनर्स के साथ मैदान में उतरे, जिसमें कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) और युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) की जोड़ी भी शामिल है. विंडीज ने मैदान में आते ही काइल मेयर्स और किंग के साथ ताबड़तोड़ शुरुआत की उम्मीद की, लेकिन चहल ने उनकी उम्मीदों पर पहले ही ओवर में पानी फेर दिया.

युजवेंद्र चहल ने पहले ओवर की पहली गेंद काइल मायर्स कों फेंकी, जिसके बाद उनकी फिरकी को समझ नहीं पाए. अंपायर ने मायर्स को एलबीडब्लू आउट करार दिया. मायर्स ने अपने इस विकेट पर रिव्यू गंवाना उचित नहीं समझा और पवेलियन लौट गए. लेकिन उन्होंने अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी मार ली, असल में मायर्स आउट ही नहीं थे. इसके बाद चहल ने सलामी बैटर ब्रेंडन किंग के लिए अपना जाल बिछाया और उन्हें 28 रन पर चलता किया. अब देखना होगा चहल इस मौके पर कितने विकेट निकालने में कामयाब होते हैं.

चहल के जोड़ीदार ने भी खोला खाता

युजवेंद्र चहल और कुलदीप यादव की जोड़ी एक दौर पर खूब चर्चा में रह चुकी है. अब एक बार फिर दोनों फिरकी मास्टर अपने पुराने अंदाज में नजर आ रहे हैं. चहल के बाद कुलदीप यादव ने भी अपने पहले ही ओवर में एक विकेट झटक दिया है. कुलदीप ने वनडे में भी विंडीज के परखच्चे उड़ा दिए थे. उन्होंने 3 मैच में 7 विकेट अपने नाम किए.

IND vs WI: तिलक वर्मा का हुआ डेब्यू, उमरान की हो गई छुट्टी, कुलदीप-चहल की जोड़ी को मिला टिकट

निकोलस पूरन ने दिखाया ताबड़तोड़ अंदाज

निकोलस पूरन ने हाल ही में क्रिकेट जगत में खूब सुर्खियां बटोरी हैं. उन्होंने आईपीएल 2023 में भी ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी की. इसके बाद अमेरिका में फाइनल मुकाबले में उन्होंने महज 54 गेंद में 133 रन की तूफानी पारी से अपनी टीम को विजेता बना दिया. वहीं, अब पूरन भारत के खिलाफ अपना वही अंदाज बिखेरते नजर आ रहे हैं. उन्होंने आते ही चौके से शुरुआत की और फिर एक के बाद एक छक्कों से मेहमानों पर दवाब बनाना शुरू कर दिया है. अब देखना दिलचस्प होगा कि भारत का स्पिन अटैक पूरन का शिकार करने में कामयाब हो पाता है या नहीं.

Tags: IND vs WI, Kuldeep Yadav, Team india, Yuzvendra Chahal

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here