Home Breaking News Niger Coup: फ्रांस ने नाइजर से भारतीय नागरिकों को निकाला, फ्रांसीसी दूतावास पर हमले के बाद लिया फैसला

Niger Coup: फ्रांस ने नाइजर से भारतीय नागरिकों को निकाला, फ्रांसीसी दूतावास पर हमले के बाद लिया फैसला

0
Niger Coup: फ्रांस ने नाइजर से भारतीय नागरिकों को निकाला, फ्रांसीसी दूतावास पर हमले के बाद लिया फैसला

[ad_1]

France evacuates Indian nationals from Niger after military coup

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार


नाइजर में सैन्य तख्तापलट के बाद से काफी बुरे हालात हैं, तख्तापलट का समर्थन करने वाले प्रदर्शनकारियों ने फ्रांस के दूतावासों को नष्ट कर दिया है। इस संकट के बीच नाइजर में भारत समेत अन्य देशों के नागरिक फंसे हुए हैं। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, फ्रांसीसी सरकार ने पिछले दो दिनों में भारतीय नागरिकों सहित अपने 990 से अधिक नागरिकों को निकाला है।

भारत में फ्रांस के राजदूत इमैनुएल लेनैन ने ट्विटर पर कहा कि फ्रांस द्वारा निकाले गए 992 लोग में से 560 उसके नागरिक हैं, जबकि बाकी में भारतीय नागरिकों सहित कई अन्य देशों के नागरिक शामिल हैं। आगे उन्होंने कहा कि नाइजर में सैन्य तख्तापलट के बाद, फ्रांस ने पिछले दो दिनों में कई रोटेशन उड़ानों के माध्यम से 992 लोगों को देश से निकाला है।

आगे बोले कि 560 फ्रांसीसी नागरिकों के अलावा, उड़ानों ने भारतीय नागरिकों सहित कई अन्य देशों के नागरिकों को निकाला है। उन्होंने बताया कि अब तक फ्रांसीसी और अन्य राष्ट्रीय नागरिकों को लेकर चार उड़ानें नाइजर से रवाना हो चुकी हैं। नाइजर छोड़ने के इच्छुक 992 लोगों को ले जाया गया है। दिन के अंत में पांचवीं और अंतिम उड़ान निर्धारित है। 

एक रिपोर्ट के अनुसार, नाइजर में तख्तापलट के समर्थकों द्वारा रविवार को फ्रांसीसी झंडे जलाने और नाइजर की राजधानी नियामी में फ्रांसीसी दूतावास पर हमला करने के बाद फ्रांसीसी विदेश मंत्रालय का बयान आया है। फ्रांसीसी विदेश मंत्रालय ने कहा हमारे दूतावास के खिलाफ हुई हिंसा को देखते हुए हम अपने अपने लोगों की निकासी शुरू कर रहे हैं। कम से कम चार यूरोपीय देशों ने घोषणा की कि नाइजर में उनके नागरिकों को निकालने की योजना चल रही है।

फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा कि नाइजर में फ्रांसीसी हितों पर किसी भी हमले का जवाब दिया जाएगा। 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here