Home Sports Sania Mirza Shoaib Malik Divorce: सानिया मिर्जा और शोएब मलिक का रिश्ता टूटना तय? दोनों ने दिए संकेत

Sania Mirza Shoaib Malik Divorce: सानिया मिर्जा और शोएब मलिक का रिश्ता टूटना तय? दोनों ने दिए संकेत

0
Sania Mirza Shoaib Malik Divorce: सानिया मिर्जा और शोएब मलिक का रिश्ता टूटना तय? दोनों ने दिए संकेत

[ad_1]

हाइलाइट्स

सानिया मिर्जा और शोएब मलिक की शादी 2010 में हुई थी.
सानिया और शोएब 2018 में बेटे इजहान के माता-पिता बने.

नई दिल्ली. भारत की टेनिस सुपरस्टार सानिया मिर्जा और पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है. इन दोनों के तलाक की खबरें तो पिछले काफी वक्त से आ ही रही हैं, लेकिन अब सानिया और शोएब की इंस्टाग्राम एक्टिविटी को देखने के बाद माना जा रहा है कि इन दोनों का रिश्ते में कुछ तो गड़बड़ है. जहां एक तरफ शोएब मलिक ने अपने इंस्टा बायो से सानिया मिर्जा का नाम हटा लिया है तो वहीं दूसरी तरफ सानिया ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शोएब मलिक की तस्वीरें हटा दी हैं.

बेटे इजहान मिर्जा मलिक के जन्मदिन की कुछ पोस्ट, फादर्स डे की एक पोस्ट को छोड़ दें तो सानिया मिर्जा ने इंस्टाग्राम से शोएब मलिक के साथ शेयर अपनी सभी तस्वीरें हटा ली हैं. हालांकि, अपने तलाक की खबरों पर अभी तक सानिया मिर्जा या शोएब मलिक दोनों की ही तरफ से कोई भी ऑफिशियल बयान नहीं आया है.

Ind vs WI: हार्दिक पंड्या के सामने बड़ी परेशानी, पहले टी20 से पहले लेना होगा अहम फैसला, रोहित शर्मा और विराट नहीं साथ

शोएब मलिक ने भले ही इंस्टाग्राम के बायो से सानिया मिर्जा का नाम हटा दिया है, लेकिन उनके इंस्टाग्राम पर अभी भी सानिया की ढेरों तस्वीरें मौजूद हैं. कई तस्वीरें तो उन्होंने सानिया मिर्जा के इंस्टा से ही शेयर की हैं.

Sania Mirza, Shoaib Malik,

शोएब मलिक ने अपने इंस्टा बायो में लिखा था- हसबैंड टू ए सुपरवुमेन सानिया मिर्जा. लेकिन अब शोएब मलिक ने इंस्टा बायो से सानिया मिर्जा का नाम हटा दिया है. शोएब मलिक के इंस्टा बायो में अब लिखा है- लिव अनब्रोकन.

बता दें कि शोएब मलिक और सानिया मिर्जा की शादी 12 अप्रैल 2010 को हुई थी. सानिया और शोएब 30 अक्टूबर 2018 में बेटे इजहान मिर्जा मलिक के माता-पिता बने.

Tags: Sania mirza, Shoaib Malik

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here