Home Sports Team India: कप्तान हार्दिक पांड्या ने दिया अपने ही जिगरी दोस्त को धोखा! टीम इंडिया के सपने दिखाकर नहीं दिया मौका

Team India: कप्तान हार्दिक पांड्या ने दिया अपने ही जिगरी दोस्त को धोखा! टीम इंडिया के सपने दिखाकर नहीं दिया मौका

0
Team India: कप्तान हार्दिक पांड्या ने दिया अपने ही जिगरी दोस्त को धोखा! टीम इंडिया के सपने दिखाकर नहीं दिया मौका

[ad_1]

Team India Cricketer: भारत के टी20 कप्तान हार्दिक पांड्या ने अपने ही एक जिगरी दोस्त को मायूस कर दिया है. हार्दिक पांड्या ने अपने जिगरी दोस्त को टीम इंडिया के सपने दिखाकर मौका नहीं दिया है. वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज में इस खिलाड़ी का चुना जाना तय था, लेकिन अचानक से पता चला कि ये बल्लेबाज इस टी20 सीरीज के लिए नजरअंदाज कर दिया गया है. 

कप्तान हार्दिक पांड्या ने दिया अपने ही जिगरी दोस्त को धोखा

दरअसल, इस बल्लेबाज की खोज आईपीएल के जरिए हुई है. टी20 फॉर्मेट में ये बल्लेबाज भारत के लिए डेब्यू करने का प्रबल दावेदार था. कप्तान हार्दिक पांड्या ने आईपीएल 2023 के दौरान कहा था कि जल्द ही तमिलनाडु के बाएं हाथ के विस्फोटक बल्लेबाज साई सुदर्शन भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल में डेब्यू कर सकते हैं, लेकिन इस बल्लेबाज को वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए मौका नहीं दिया गया. 

टीम इंडिया के सपने दिखाकर नहीं दिया मौका  

वेस्टइंडीज के खिलाफ इस 5 मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज में हार्दिक पांड्या भारत के कप्तान हैं, जिन्होंने अपनी कप्तानी में साई सुदर्शन को मौका ही नहीं दिया. हार्दिक पांड्या ने खुद IPL 2023 सीजन के दौरान इस बात के संकेत दिए थे कि जल्द ही साई सुदर्शन भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू कर सकते हैं. साई सुदर्शन ने IPL 2023 सीजन में ही इसका ट्रेलर दिखा दिया था कि वह किस किस्म के विस्फोटक और तूफानी बल्लेबाज हैं. 21 साल के साई सुदर्शन ने गुजरात टाइटंस की तरफ से आईपीएल 2023 फाइनल में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 47 गेंदों पर 96 रनों की यादगार पारी खेली थी. 

टीम इंडिया में सेलेक्शन के लिए दावा ठोका

साई सुदर्शन ने अपनी इस विस्फोटक पारी के दौरान 8 चौके और 6 छक्के लगाए. साई सुदर्शन की पारी के दम पर गुजरात टाइटंस ने चेन्नई सुपर किंग्स के सामने 215 रनों का टारगेट रखा. हालांकि चेन्नई सुपर किंग्स ने बारिश से बाधित इस मैच को 5 विकेट से जीत लिया और पांचवीं बार IPL की ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया. साई सुदर्शन ने IPL 2023 के 8 मैचों में 362 रन बनाकर टीम इंडिया में सेलेक्शन के लिए दावा ठोक दिया.

भारत की टी20 अंतरराष्ट्रीय टीम इस प्रकार है:

ईशान किशन (विकेटकीपर), शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (उप कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या (कप्तान), अक्षर पटेल, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, उमरान मलिक, आवेश खान और मुकेश कुमार. 

भारत बनाम वेस्टइंडीज टी20 सीरीज

पहला टी20 मैच, 3 अगस्त, शाम 8.00 बजे, त्रिनिदाद

दूसरा टी20 मैच, 6 अगस्त, शाम 8.00 बजे, गुयाना

तीसरा टी20 मैच, 8 अगस्त, शाम 8.00 बजे, गुयाना

चौथा टी20 मैच, 12 अगस्त, शाम 8.00 बजे, फ्लोरिडा 

पांचवां टी20 मैच, 13 अगस्त, शाम 8.00 बजे, फ्लोरिडा



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here