Home Sports World Cup 2023 Winner: वर्ल्ड कप 2023 की ट्रॉफी जीतेगी ये टीम, हो गई बड़ी भविष्यवाणी

World Cup 2023 Winner: वर्ल्ड कप 2023 की ट्रॉफी जीतेगी ये टीम, हो गई बड़ी भविष्यवाणी

0
World Cup 2023 Winner: वर्ल्ड कप 2023 की ट्रॉफी जीतेगी ये टीम, हो गई बड़ी भविष्यवाणी

[ad_1]

World Cup 2023: भारत की धरती पर इस साल के अंत में 2023 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट खेला जाएगा. 2023 वर्ल्ड कप 5 अक्टूबर से शुरू होगा और फाइनल मैच 19 नवंबर को खेला जाएगा. भारतीय टीम वनडे वर्ल्ड कप में अपने अभियान का आगाज 8 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चेन्नई में करेगी. 2023 वर्ल्ड कप से 2 महीने पहले ही उसके विजेता को लेकर बड़ी भविष्यवाणी कर दी गई है. ऑस्ट्रेलिया की टीम को ज्यादातर लोग 2023 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी जीतने का सबसे बड़ा दावेदार मान रहे हैं, लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं है. एक टीम ऐसी है जो 2023 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के लिए ऑस्ट्रेलिया से भी बड़ी दावेदार मानी जा रही है.

वर्ल्ड कप 2023 की ट्रॉफी जीतेगी ये टीम

इंग्लैंड की टीम को साल 2019 में पिछला वर्ल्ड कप जिताने वाले वर्ल्ड चैम्पियन कप्तान इयोन मोर्गन ने बड़ी भविष्यवाणी की है. इंग्लैंड के पूर्व कप्तान इयोन मोर्गन ने रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम इंडिया को 2023 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी जीतने का प्रबल दावेदार बताया है. भारत ने भले ही साल 2013 के बाद से अभी तक कोई भी आईसीसी की ट्रॉफी नहीं जीती है, लेकिन इयोन मोर्गन टीम इंडिया को ही 2023 वर्ल्ड कप जीतने का सबसे बड़ा दावेदार मानते हैं. इयोन मोर्गन के मुताबिक टीम इंडिया को मेजबान होने की वजह से घरेलू हालात का जबरदस्त फायदा मिलेगा.  

हो गई बड़ी भविष्यवाणी 

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान इयोन मोर्गन ने WION के साथ बातचीत में कहा, ‘भारत के पास जबरदस्त टैलेंट है और वह आगामी 2023 वर्ल्ड कप में मजबूत दावेदार होगा. वर्ल्ड कप के लीग चरण के बाद इंग्लैंड और मेजबान भारत आगे जाएंगे. ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान में भी ट्रॉफी जीतने की क्षमता है.’ भारत ने साल 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी की जीत के बाद से आईसीसी की ट्रॉफी नहीं जीती है, लेकिन इयोन मोर्गन का मानना है कि ये संघर्ष इस वर्ल्ड कप में खत्म हो सकता है. इयोन मोर्गन ने कहा, ‘साल 2011 में जब महेंद्र सिंह धोनी कप्तान थे तब सभी भारतीय फैंस के लिए वह जादुई पल था. विराट कोहली उस टीम से खेल चुके हैं और उन्हें इसका अनुभव है कि टीम कैसी होती है. ये एक बेहद ही भयानक टूर्नामेंट होने वाला है, जिसका मैं बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं.’

भारत की मेजबानी में ICC क्रिकेट वर्ल्ड कप

ICC क्रिकेट वर्ल्ड कप 5 अक्टूबर 2023 से 19 नवंबर 2023 तक भारत की मेजबानी में खेला जाएगा. टूर्नामेंट में 10 टीमें भाग लेंगी. कुल 48 मैच खेले जाएंगे. भारत की मेजबानी में होने वाले इस हाई प्रोफाइल क्रिकेट टूर्नामेंट के मैचों का टेंटेटिव टाइम सुबह 10:30 बजे और दोपहर 2.00 बजे रखा गया है. वर्ल्ड कप नजदीक आने पर मैचों के समय में भी बदलाव किए जा सकते हैं.



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here