Home Breaking News Gyanvapi Case: वैज्ञानिक सर्वे के खिलाफ याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज, मुस्लिम पक्ष की रोक की मांग

Gyanvapi Case: वैज्ञानिक सर्वे के खिलाफ याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज, मुस्लिम पक्ष की रोक की मांग

0
Gyanvapi Case: वैज्ञानिक सर्वे के खिलाफ याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज, मुस्लिम पक्ष की रोक की मांग

[ad_1]

Gyanvapi Case Update Supreme Court hearing on Muslim side plea against ASI survey

ज्ञानवापी परिसर।
– फोटो : social media

विस्तार


ज्ञानवापी परिसर का सर्वे कराने की इजाजत देने के इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले खिलाफ दायर मुस्लिम पक्ष की याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई है। सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की पीठ इस पर सुनवाई करेगी।

गुरुवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले के कुछ घंटे बाद ही अंजुमन इंतजामिया मसाजिद के वकील निजाम पाशा ने मामले को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ के सामने मेंशन कर तत्काल सुनवाई का अनुरोध किया। इसमें सर्वे पर रोक की मांग की गई है। हिंदू पक्ष ने भी सुप्रीम कोर्ट में कैविएट दाखिल कर बिना उनका पक्ष सुने कोई आदेश न देने का अनुरोध किया है।

इससे पहले, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने ज्ञानवापी परिसर के भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग (एएसआई) से वैज्ञानिक सर्वे कराने के वाराणसी जिला जज के फैसले को बरकरार रखा है। कोर्ट ने कहा कि जिला जज का सर्वेक्षण कराने का आदेश विधि सम्मत है। हालांकि मुस्लिम पक्ष ने आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है।






[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here