Home World Israel Strikes Damascus: इजराइली हवाई हमलों से दहली सीरिया की राजधानी दमिश्क, चार सैनिकों की मौत

Israel Strikes Damascus: इजराइली हवाई हमलों से दहली सीरिया की राजधानी दमिश्क, चार सैनिकों की मौत

0
Israel Strikes Damascus: इजराइली हवाई हमलों से दहली सीरिया की राजधानी दमिश्क, चार सैनिकों की मौत

[ad_1]

Israel Airstrikes On Syrian Capital: इजराइल ने सोमवार सुबह दमिश्क के आसपास के इलाकों में हवाई हमले किए, जिसमें कम से कम चार सीरियाई सैनिकों की मौत हो गई. सीरिया के सरकारी टेलीविजन ने सेना के एक सूत्र के हवाले से बताया कि हमलों में चार अन्य सैनिक घायल हुए हैं और इससे संपत्ति को ‘कुछ नुकसान’ भी पहुंचा है. इजराइली प्राधिकारियों ने अभी इस पर टिप्पणी नहीं की है.

सीरिया में युद्ध पर निगरानी रखने वाली संस्था ‘सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स’ ने बताया कि हमलों में हथियार और युद्ध सामग्री के गोदामों तथा दमिश्क के आसपास ईरान समर्थित मिलिशिया के ठिकानों को निशाना बनाया गया. उसने दावा किया कि हमलों में कम से कम छह लोगों की मौत हो गई है और सात अन्य घायल हुए हैं.

सीरिया ने इजराइली मिसाइलों को बनाया निशाना
रॉयटर्स के मुताबिक एक सैन्य सूत्र ने कहा, ‘आज सुबह लगभग 2:20 बजे, इजराइली दुश्मन ने कब्जे वाले सीरियाई गोलान हाइट्स की दिशा से दमिश्क शहर के आसपास के कुछ बिंदुओं को निशाना बनाते हुए हवाई आक्रमण शुरू किया.’ सूत्र ने बताया कि सीरियाई वायु रक्षा बलों ने इजराइली मिसाइलों को रोका और उनमें से कुछ को मार गिराया.

इज़राइल वर्षों से सीरिया में ईरान से जुड़े लक्ष्यों के खिलाफ हमले कर रहा है. बता दें सीरिया में 2011 में शुरू हुए गृह युद्ध में राष्ट्रपति बशर अल-असद का समर्थन करना शुरू करने के बाद से ईरान का प्रभाव बढ़ गया है. 

ढाई हफ्ते पहले हुआ आखिरी हमला
एन12 के अनुसार, सीरिया में आखिरी हमला ढाई हफ्ते पहले हुआ था जब आईडीएफ ने गोलान हाइट्स से मिसाइलों का उपयोग करके दमिश्क में सात ठिकानों पर हमला किया था. निशाने पर सैन्य डिपो, एक ट्रक पार्किंग स्थल और एक विमान भेदी बैटरी थी.

एन12 की रिपोर्ट के मुताबिक, कथित तौर पर इज़राइली हमला अल-दिमास के पास सैन्य स्थलों को निशाना बनाकर किया गया था. इन जगहों पर कथित तौर पर हिजबुल्लाह के गोदाम हैं.

(इनपुट – एजेंसियां)

.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here