Home Breaking News PM Modi-NDA MPs Meeting: राजस्थान-महाराष्ट्र और गोवा के NDA सांसदों से मिले PM मोदी; इन अहम मुद्दों पर हुई बात

PM Modi-NDA MPs Meeting: राजस्थान-महाराष्ट्र और गोवा के NDA सांसदों से मिले PM मोदी; इन अहम मुद्दों पर हुई बात

0
PM Modi-NDA MPs Meeting: राजस्थान-महाराष्ट्र और गोवा के NDA सांसदों से मिले PM मोदी; इन अहम मुद्दों पर हुई बात

[ad_1]

PM Narendra Modi meeting with NDA MPs Rajasthan Rajnath Singh Arjun Ram Meghwal JP Nadda present

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
– फोटो : ट्विटर/नरेंद्र मोदी

विस्तार


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार शाम को दिल्ली में राजस्थान, महाराष्ट्र और गोवा के 28 एनडीए सांसदों से मुलाकात की। बैठक में केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह और अर्जुन राम मेघवाल और बीजेपी के राष्ट्रीय जे.पी. नड्डा मौजूद रहे। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि महाराष्ट्र में तीनों पार्टियों को एक साथ काम करना होगा। विपक्षी दलों का गठबंधन ‘INDIA’ कुछ नहीं है, यह सिर्फ यूपीए का बदला हुआ नाम है। हमें साथ मिलकर जनता की भलाई के लिए काम करना होगा।

पीएम मोदी ने राजस्थान के सांसदों से कहा कि राजस्थान के चुनाव काफी अहम होने वाले हैं। सिर्फ राजस्थान के विकास के लिए ही नहीं, बल्कि देश के विकास के लिए हमें राजस्थान में जीत दर्ज करनी होगी। पीएम मोदी ने कहा कि सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाना होगा।  

बीते बुधवार को की थी सात राज्यों के NDA सांसदों संग बैठक

इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने बीते बुधवार को एनडीए सांसदों के साथ अहम बैठक की थी। ये सांसद तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, कर्नाटक, केरल, पुडुचेरी, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह और लक्षद्वीप से थे। बैठक पार्लियामेंट एनेक्सी भवन में हुई थी। बैठक में पीएम मोदी ने कहा था कि सांसद अपने क्षेत्रों में अपने काम का प्रचार करें। अपने नए कामों के बारें में लोगों को जागरूक करें। कॉल सेंटर्स की स्थापना कर अपने कामों का प्रचार करें। गरीब जनता तक अपनी पहुंच को बढ़ाएं। गरीब ही सबसे बड़ी जाति है। उनके लिए काम करने पर ही वोट मिलेंगे। बाकी किसी मुद्दे के आधार पर जनता आपको वोट नहीं देगी।






[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here