[ad_1]

पीएम नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों
– फोटो : twitter
विस्तार
फ्रांस ने भारतीय छात्रों को बड़ी खुशखबरी दी है। यूरोपीय देश ने मंगलवार को घोषणा की कि जिन भारतीय छात्रों ने फ्रांस में सिर्फ एक सेमेस्टर भी बिताया है, वे अब पांच साल के अल्पकालिक शेंगेन वीजा के लिए पात्र होंगे। फ्रांस ने कहा कि 2030 तक भारत से 30,000 छात्रों का स्वागत करने का उसका लक्ष्य अकादमिक उत्कृष्टता को बढ़ावा देना, सांस्कृतिक संबंधों को बढ़ावा देना और दोनों देशों के बीच दीर्घकालिक मित्रता को बढ़ाना है।
पीएम मोदी ने फ्रांस दौरे पर की थी घोषणा
पीएम मोदी पिछले महीने फ्रांस दौरे पर आए थे, इस दौरान उन्होंने घोषणा की थी, कि जो छात्र मास्टर डिग्री हासिल कर रहे हैं उन्हें अब पांच साल के लंबे समय का पोस्ट स्टडी वीजा दिया जाएगा साथ ही कहा था कि पिछली बार जब मैं फ्रांस आया था तो यह तय हुआ था कि यहां अध्ययन कर रहे छात्रों को पढ़ाई के बाद दो साल कार्य वीजा दिया जाए। अब, तय हुआ है कि जो छात्र फ्रांस में मास्टर डिग्री हासिल कर रहे हैं उन्हें अध्ययन के बाद पांच साल के लंबे समय का कार्य वीजा दिया जाए।
एक सेमेस्टर बिताया है तो मिलेगा पांच साल के लिए वीजा
फ्रांसीसी दूतावास ने कार्यक्रम का विवरण देते हुए कहा कि जिन भारतीय छात्रों के पास मास्टर डिग्री या उससे ऊपर की डिग्री है और उन्होंने फ्रांस में अध्ययन करते हुए कम से कम एक सेमेस्टर बिताया है, वे पांच साल के अल्पकालिक शेंगेन वीजा के लिए पात्र हैं। बयान में कहा गया है कि यह भारतीय पूर्व छात्रों के लिए एक विशेष प्रावधान है जो उन्हें फ्रांस और उनके फ्रांसीसी समकक्षों के साथ घनिष्ठ संबंध बनाए रखने में सक्षम बनाता है।
[ad_2]
Source link