Home Sports बुमराह एंड कंपनी आयरलैंड से कब, कहां भिड़ेगी? फ्री में यहां उठाइए मैच का लुत्फ

बुमराह एंड कंपनी आयरलैंड से कब, कहां भिड़ेगी? फ्री में यहां उठाइए मैच का लुत्फ

0
बुमराह एंड कंपनी आयरलैंड से कब, कहां भिड़ेगी? फ्री में यहां उठाइए मैच का लुत्फ

[ad_1]

हाइलाइट्स

भारतीय टीम बुमराह की कप्तानी में आयरलैंड के दौरे पर जाएगी
टीम इंडिया आयरलैंड में मेजबान टीम के साथ 3 मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी

India vs Ireland T20 Series Live Streaming: जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) की कप्तानी वाली भारतीय क्रिकेट टीम 18 अगस्त से आयरलैंड (IND vs IRE) से 3 मैचों की टी20 सीरीज में भिड़ेगी. बुमराह इस दौरे से टीम में वापसी करेंगे. चोट की वजह से लगभग एक साल से टीम इंडिया से दूर बुमराह की अगुआई वाली टीम में युवा खिलाड़ियों का चयन किया गया है जो इंटरनेशनल स्टेज पर चमक बिखेरने को तैयार हैं. इस सीरीज से जुड़ी क्रिकेट फैंस के लिए अच्छी खबर आ रही है. एक  रिपोर्ट के मुताबिक फैंस इन मुकाबलों को फ्री में देख सकते हैं.

भारत और आयरलैंड की टीम सीरीज का पहला टी20 मैच 18 अगस्त को डबलिन के द विलेज में भिड़ेंगी. सीरीज का दूसरा टी20 मैच 20 को जबकि तीसरा और आखिरी मैच 23 अगस्त को डबलिन में ही खेला जाएगा. इस सीरीज में आईपीएल स्टार रिंकू सिंह पर सभी की नजरें रहेंगी जो यहां डेब्यू कर सकते हैं. रिंकू के अलावा शिवम दुबे की लंबे समय बाद वापसी हुई है वहीं बुमराह के बाद पेसर प्रसिद्ध कृष्णा भी चोट के बाद वापसी करने में सफल रहे हैं.

  • भारत और आयरलैंड (India vs Ireland) के बीच 3 मैचों की टी20 सीरीज कब से शुरू होगी?

    भारत और आयरलैंड के बीच 3 मैचों की टी20 सीरीज शुक्रवार (18 अगस्त) से शुरू होगी.

  • भारत और आयरलैंड के बीच टी20 सीरीज के मुकाबले कितने बजे से खेले जाएंगे?

  • भारत और आयरलैंड की टीमों के बीच 3 मैचों की टी20 सीरीज के मुकाबले भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेले जांएगे.

  • भारत और आयरलैंड के बीच टी20 सीरीज के मुकाबले कहां खेले जाएंगे ?

  • भारत और आयरलैंड के बीच टी20 सीरीज के मुकाबले डबलिन के द विलेज में खेले जाएंगे.

  • भारत और आयरलैंड के बीच टी20 सीरीज के मुकाबलों की फ्री में ऑनलाइन स्ट्रीमिंग कहां देखें?

  • भारत और आयरलैंड के बीच टी20 सीरीज के मुकाबलों की फ्री में ऑनलाइन स्ट्रीमिंग आप जियोसिनेमा पर देख सकते हैं.

    .

    FIRST PUBLISHED : August 09, 2023, 16:29 IST

    [ad_2]

    Source link

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here