Home Breaking News IND vs WI: सूर्यकुमार यादव अपने 51वें मैच में 12वीं बार प्लेयर ऑफ द मैच बने, विराट के रिकॉर्ड से बस दो कदम दूर

IND vs WI: सूर्यकुमार यादव अपने 51वें मैच में 12वीं बार प्लेयर ऑफ द मैच बने, विराट के रिकॉर्ड से बस दो कदम दूर

0
IND vs WI: सूर्यकुमार यादव अपने 51वें मैच में 12वीं बार प्लेयर ऑफ द मैच बने, विराट के रिकॉर्ड से बस दो कदम दूर

[ad_1]

IND vs WI 3rd T20: Suryakumar Yadav equals Rohit Sharma Record, 12th player of match award, behind Virat Kohli

सूर्यकुमार यादव
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


भारत ने वेस्टइंडीज को तीसरे टी20 में सात विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ टीम इंडिया ने पांच मैचों की टी20 सीरीज में जबरदस्त वापसी की। फिलहाल वेस्टइंडीज सीरीज में 2-1 से आगे है। चौथा टी20 शनिवार को खेला जाएगा। तीसरे मैच में वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट गंवाकर 159 रन बनाए। जवाब में भारत ने सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा की बेहतरीन पारियों की बदौलत 17.5 ओवर में तीन विकेट गंवाकर ही लक्ष्य हासिल कर लिया। सूर्या ने 44 गेंदों में 10 चौके और चार छक्के की मदद से 83 रन की पारी खेली। वहीं, तिलक वर्मा ने 37 गेंदों में चार चौके और एक छक्के की मदद से नाबाद 49 रन बनाए। सूर्या को उनकी बेहतरीन पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here