Home Sports IND vs WI: सूर्या नहीं, बल्कि ये खिलाड़ी था ‘मैन ऑफ द मैच’ का असली दावेदार, सरेआम हो गई नाइंसाफी!

IND vs WI: सूर्या नहीं, बल्कि ये खिलाड़ी था ‘मैन ऑफ द मैच’ का असली दावेदार, सरेआम हो गई नाइंसाफी!

0
IND vs WI: सूर्या नहीं, बल्कि ये खिलाड़ी था ‘मैन ऑफ द मैच’ का असली दावेदार, सरेआम हो गई नाइंसाफी!

[ad_1]

IND vs WI, News: टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को तीसरे टी20 इंटरनेशनल मैच में 7 विकेट से हरा दिया और पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज में खुद को बनाए रखा है. तीन मैचों के बाद अब भी वेस्टइंडीज की टीम पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज में 2-1 से आगे है. भारत को अगर ये टी20 सीरीज जीतनी है तो उसे बाकी के बचे हुए दोनों ही मैच जीतने होंगे. टी20 सीरीज के आखिरी दो मैच फ्लोरिडा में 12 और 13 अगस्त को खेले जाएंगे. 

सूर्या नहीं, बल्कि ये खिलाड़ी था ‘मैन ऑफ द मैच’ का असली दावेदार

वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे टी20 इंटरनेशनल मैच में 44 गेंदों में 83 रन बनाने वाले धाकड़ बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव को ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया, लेकिन आपको जानकर ये हैरानी होगी कि वेस्टइंडीज के खिलाफ गयाना में खेले गए तीसरे टी20 मैच में सूर्यकुमार यादव नहीं, बल्कि टीम इंडिया का एक अन्य खिलाड़ी ही ‘मैन ऑफ द मैच’ का असली हकदार था, लेकिन सूर्यकुमार यादव के जलवे के सामने उस खिलाड़ी के प्रदर्शन की चमक फींकी पड़ गई. वह खिलाड़ी नहीं होता तो वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में भारत की हार लगभग तय थी. 

सरेआम हो गई नाइंसाफी!

टीम इंडिया के इस खिलाड़ी के साथ सरेआम नाइंसाफी हो गई. भारत को अपने दम पर जीत दिलाने वाले इस स्टार खिलाड़ी को ‘मैन ऑफ द मैच’ नहीं चुना गया. टीम इंडिया का ये धाकड़ खिलाड़ी और कोई नहीं बल्कि चाइनामैन स्पिनर कुलदीप यादव हैं. चाइनामैन स्पिनर कुलदीप यादव ने वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे टी20 इंटरनेशनल मैच में घातक गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 28 रन देकर 3 विकेट झटके. कुलदीप यादव की घातक गेंदबाजी के दम पर टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को 159/5 के स्कोर पर रोक दिया, नहीं तो ये स्कोर 180-190 तक भी हो सकता था. ऐसी सूरत में भारत को हार का मुंह भी देखना पड़ सकता था.  कुलदीप यादव ने वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे टी20 इंटरनेशनल मैच में 4 ओवर में 28 रन देकर 3 विकेट झटके जिससे टीम इंडिया को रन चेज के लिए 160 रन का छोटा टारगेट मिला. कुलदीप यादव ने ही सही मायने में टीम इंडिया की जीत की नींव रखी थी. 



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here