Home Breaking News Kotdwar: गूमखाल-देवडाली मार्ग पर दर्दनाक हादसा, अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत

Kotdwar: गूमखाल-देवडाली मार्ग पर दर्दनाक हादसा, अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत

0
Kotdwar: गूमखाल-देवडाली मार्ग पर दर्दनाक हादसा, अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत

[ad_1]

Kotdwar Accident News Car Fell into Ditch on Gumkhal Devdali road Four people died

मौके पर पहुंची पुलिस
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


उत्तराखंड के कोटद्वार में गूमखाल-देवडाली संपर्क मार्ग पर मंगलवार रात एक कार गहरी खाई में गिर गई। हादसे में कार सवार चारों लोगों की मौत हो गई। 

सूचना मिलते ही जयहरीखाल के ब्लॉक प्रमुख दीपक भंडारी घटनास्थल के पास सड़क तक पहुंचे। उन्होंने बताया कि कार में चार लोग सवार थे जो गुमखाल से अपने गांव देवडाली के लिए जा रहे थे। सूचना पर लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। 

कोटद्वार में बाढ़ जैसे हालात: मालन नदी और पनियाली नाले का दिखा विकराल रूप, घरों और आर्मी कैंप में घुसा पानी

ब्लॉक प्रमुख दीपक भंडारी ने बताया कि कार में देवडाली के पूर्व प्रधान चंद्रमोहन सिंह, गुमखाल के दुकानदार दिनेश बिष्ट एवं उनका पुत्र अतुल बिष्ट, चुन्ना भाई सवार थे। लैंसडौन के कोतवाल हरिओम सिंह चौहान पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और शवों को निकलवाया।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here