Home Breaking News Nuh Violence: अब डिप्टी सीएम बोले-हिंसा की जानकारी दोपहर डेढ़ बजे मिली थी, गृहमंत्री दे चुके हैं अलग बयान

Nuh Violence: अब डिप्टी सीएम बोले-हिंसा की जानकारी दोपहर डेढ़ बजे मिली थी, गृहमंत्री दे चुके हैं अलग बयान

0
Nuh Violence: अब डिप्टी सीएम बोले-हिंसा की जानकारी दोपहर डेढ़ बजे मिली थी, गृहमंत्री दे चुके हैं अलग बयान

[ad_1]

Haryana Deputy CM Dushyant Chautala Statement Variation From Home Minister Statement About Nuh Violence

नूंह हिंसा की जानकारी पर दुष्यंत चौटाला का बयान
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


नूंह घटना पर हरियाणा सरकार एक सुर नहीं हो पा रही। पहले गृहमंत्री अनिल विज ने कहा था कि उन्हें इस हिंसा की जानकारी दोपहर तीन बजे मंदिर में फंसे एक व्यक्ति ने दी थी। पहले से कोई इनपुट हमारे पास नहीं था। अब इसी मामले में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा है कि उन्हें दोपहर डेढ़ बजे जजपा के नेता ने मामले की जानकारी दी थी। 

यह भी पढ़ें: Chandigarh: फ्लाइट से दिल्ली नहीं जा सकेंगे अधिकारी, लग्जरी होटल में ठहरने पर भी रोक

चौटाला ने कहा कि नूंह में बृजमंडल यात्रा के लिए आयोजकों ने 3200 लोगों की अनुमति ली थी और उसी के अनुसार पुलिसबल तैनात किया गया था, लेकिन मौके पर स्वीकृत लोगों से ज्यादा पहुंच गए। पुलिस व प्रशासन स्थिति को सही तरीके से भांप नहीं पाया। इसलिए हिंसा हुई। खुफिया विफलता के सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि इसकी जांच चल रही है।

वहीं उनसे जब पूछा गया कि उन्हें घटना की जानकारी कब मिली थी तो उन्होंने कहा कि उन्हें डेढ़ बजे घटना के बारे में पता चला। उसके बाद मैंने एडीजीपी (सीआईडी) से बात की और उनसे अनुरोध किया कि एसपी भिवानी नरेंद्र बिजाराणिया को नूंह भेजा जाए। क्योंकि वह पहले वहां रह चुके हैं और स्थितियों को जानते हैं। जब उनसे पूछा गया कि राज्य के गृह मंत्री अनिल विज का कहना है कि उन्हें घटना की जानकारी तीन बजे मिली थी। इस पर चौटाला ने कहा कि मैं इस पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहता। उन्होंने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी नूंह के एक जेजेपी नेता ने दी थी। उन्होंने कहा कि अब स्थिति सामान्य है। इस घटना के जो भी दोषी होंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here