Home World आज से 3977 साल बाद कैसी होगी दुनिया, भविष्य में जाने का दावा करने वाले शख्स ने बताया

आज से 3977 साल बाद कैसी होगी दुनिया, भविष्य में जाने का दावा करने वाले शख्स ने बताया

0
आज से 3977 साल बाद कैसी होगी दुनिया, भविष्य में जाने का दावा करने वाले शख्स ने बताया

[ad_1]

Time Traveler: भविष्य में क्या होने वाला है? यह जानने की दिलचस्पी मनुष्य में हमेशा रही है. दुनिया में ऐसा दावा करने वालों की कमी नहीं जो यह कहते हैं कि वह भविष्य की यात्रा करके आए हैं. सोशल मीडिया के दौर में ऐसे लोग वीडियो बना कर अपनी बात ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाने की कोशिश करते हैं. आज हम एक ऐसे ही शख्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिसका दावा है कि वह भविष्य में 3977 साल आगे की यात्रा करके वापस लौटा है. इ

मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक इस शख्स ने भविष्य की दुनिया को लेकर कई चौंकाने वाले दावे किए हैं. हालांकि उसके दावों पर यकीन करना काफी मुश्किल है लेकिन उसका कहना है कि वह भविष्य देख चुका है और लोगों को उसे लेकर आगाह कर रहा है.

अजीबो-गरीब वीडियो
इस शख्स का वीडियो ApexTV पर अपलोड किया गया है. यह शख्स खुद को 1990 के दशक में बनाए गए एक सीक्रेट प्रोग्राम का हिस्सा बताता है. इसका कहना है कि यह सीक्रेट प्रोग्राम लोगों को भविष्य में भेजने के लिए बनाया गया था. हालांकि इस वीडियो कुछ भी साफ-साफ नहीं दिख रहा है. इस कथित टाइम ट्रैवलर की आवाज भी काफी अजीब है.

इस शख्स ने किए क्या दावे?
कथित टाइम ट्रैवल का कहना है कि 3977 साल बाद का समय एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस युग होगा. विज्ञान और तकनीक ज़िंदगी को पुराने ज़माने जैसा बना देगी. उसने एक शहर की तस्वीर भी दिखाई, जो किसी वॉटर कलर पेंटिंग जैसी लग रही थी.

इस शख्स का दावा है 2028 तक टाइम ट्रैवलिंग एक आम बात हो जाएगी. उसका यह भी कहना है कि उसका एक दोस्त भविष्य में ही रह गया और वापस नहीं लौट सका जिसका उसे काफी दुख है, हालांकि वह अच्छी जगह पर है.

.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here