Home Breaking News Asia Cup: विश्व कप में बांग्लादेश के कप्तान होंगे शाकिब अल हसन, जल्द होगा 17 सदस्यीय टीम का एलान

Asia Cup: विश्व कप में बांग्लादेश के कप्तान होंगे शाकिब अल हसन, जल्द होगा 17 सदस्यीय टीम का एलान

0
Asia Cup: विश्व कप में बांग्लादेश के कप्तान होंगे शाकिब अल हसन, जल्द होगा 17 सदस्यीय टीम का एलान

[ad_1]

Shakib Al Hasan will be the captain of Bangladesh in the World Cup, 17-member team will be announced soon

शाकिब अल हसन
– फोटो : social media

विस्तार


बांग्लादेश के अनुभवी ऑलराउंडर शाकिब अल हसन को एशिया कप और 2023 विश्व कप के लिए वनडे टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है। इन दोनों टूर्नामेंट के अलावा न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के बीच वनडे सीरीज में भी शाकिब टीम के कप्तान होंगे। शाकिब पहले भी बांग्लादेश के कप्तान रह चुके हैं और बड़े टूर्नामेंट में उनका अनुभव टीम के काम आएगा।

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष नजमुल हसन ने कहा, “हमने एशिया कप और विश्व कप के लिए शाकिब को कप्तान नियुक्त किया है। विश्व कप और एशिया कप टीम की घोषणा कल की जाएगी। चयनकर्ता 17 सदस्यों की टीम चुनेंगे।”

शाकिब को तमीम इकबाल की जगह टीम की कमान दी गई है, जो पीठ की चोट के कारण एशिया कप से बाहर हो गए थे। अब शाकिब खेल के तीनों फॉर्मेट में बांग्लादेश के कप्तान बन गए हैं। वह पिछले साल की शुरुआत से टीम के टेस्ट और टी20 टीम के कप्तान हैं।

बांग्लादेश के वनडे कप्तान के रूप में शाकिब का आखिरी मैच 12 मई, 2017 को मलाहाइड में आयरलैंड के खिलाफ था और यह मुकाबला बिना किसी परिणाम के समाप्त हो गया था। कुल मिलाकर, शाकिब ने 52 वनडे, 19 टेस्ट और 39 टी20 में बांग्लादेश का नेतृत्व किया है। बतौर कप्तान उनका कार्यकाल 2009 में शुरू हुआ था, लेकिन वह बहुत कम समय के लिए टीम के कप्तान रहे हैं। अक्सर वह बांग्लादेश के कप्तान बनते रहे हैं और यह जिम्मेदारी गंवाते रहे हैं।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here