Home Sports दिल्ली की टीम को झटका, एक साथ 2 धुरंधरों ने किया टीम छोड़ने का फैसला

दिल्ली की टीम को झटका, एक साथ 2 धुरंधरों ने किया टीम छोड़ने का फैसला

0
दिल्ली की टीम को झटका, एक साथ 2 धुरंधरों ने किया टीम छोड़ने का फैसला

[ad_1]

नई दिल्ली. दिल्ली क्रिकेट के लिए मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. पूर्व कप्तान नितीश राणा और पिछले साल रणजी ट्रॉफी में टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले ध्रुव शोरे ने आगामी घरेलू सत्र के दौरान अन्य राज्यों के का प्रतिनिधित्व करने के लिए डीडीसीए से अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) की मांग की है.

डीडीसीए (दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ) के संयुक्त सचिव राजन मनचंदा ने शुक्रवार को इस घटनाक्रम की पुष्टि की. उन्होंने हालांकि आश्वासन दिया कि दोनों क्रिकेटरों से बात की जाएगी और उनकी परेशानी को धैर्यपूर्वक सुना जायेगा ताकि पता लगाया जा सके कि वे ऐसा निर्णय क्यों लेना चाहते हैं.

मनचंदा ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘हां, यह सच है कि ध्रुव और नितीश दोनों दिल्ली क्रिकेट टीम को छोड़ना चाहते हैं और उन्होंने एनओसी मांगी है. हम निश्चित रूप से उनसे रुकने का अनुरोध करेंगे क्योंकि दोनों अनुभवी खिलाड़ी हैं और उन्होंने दिल्ली क्रिकेट की काफी सेवा की है. इस मामले में अंतिम निर्णय उनका ही होगा. अगर वे हम से सहमत नहीं हुए तो हम निश्चित रूप से उन्हें एनओसी देंगे.’’

यह समझा जाता है कि पिछले साल तक टीम के सफेद गेंद (सीमित ओवर प्रारूप) के कप्तान रहे राणा को एक सत्र पुराने खिलाड़ी यश धुल को यह जिम्मेदारी दिया जाना पसंद नहीं आया. राणा को दिल्ली के ड्रेसिंग रूम में कुछ खिलाड़ियों से भी परेशानी है और उनमें मुंबई इंडियंस के हरफनमौला खिलाड़ी रितिक शौकीन भी शामिल हैं, जिन्होंने लाल गेंद की क्रिकेट में सराहनीय प्रदर्शन किया था.

डीडीसीए के एक निदेशक ने गोपनीयता की शर्त पर बताया, ‘नितीश नाराज हैं क्योंकि उन्हें लाल गेंद टीम से बाहर कर दिया गया और कप्तानी से हटा दिया गया. शोरे नाराज हैं क्योंकि पिछले सीजन में चयनकर्ताओं ने उन्हें लाल गेंद का विशेषज्ञ करार दिया था. इसलिए वे हटना चाहते हैं. हो सकता है कि अध्यक्ष रोहन जेटली उनसे बात करें। डीडीसीए ने वीरेंद्र सहवाग को राज्य छोड़ने से भी नहीं रोका था.’’

Tags: Nitish rana

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here