[ad_1]

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : Social Media
विस्तार
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने महाराष्ट्र आईएसआईएस मॉड्यूल मामले में शनिवार को सातवीं गिरफ्तारी की है। आरोपी साकिब नाचन को ठाणे जिले के भिवंडी से गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। जांच एजेंसी ने एक बयान में बताया कि इस मामले में अब तक सात लोगों को दबोचा जा चुका है।
बयान में कहा गया कि आरोपी शामिल साकिब नाचन को ठाणे के पड़घा क्षेत्र स्थित उसके घर पर छापा मारकर गिरफ्तार किया गया। वह विदेशी आतंकी संगठन आईएसआईएस की आतंकी गतिविधियों को बढ़ावा देने में सक्रिय रूप से शामिल था। एनआईए ने दावा किया कि वह आतंकी कृत्यों को अंजाम देने के लिए आईईडी निर्माण, प्रशिक्षण और परीक्षण में शामिल था।
नाचन अन्य छह आरोपियों – जुल्फिकार अली बड़ौदावाला, मोहम्मद इमरान खान, मोहम्मद यूनुस साकी, सिमाब नसीरुद्दीन काजी, अब्दुल कादिर पठान और आकिफ अतीक नाचन के साथ-साथ कुछ अन्य संदिग्धों के साथ मिलकर काम कर रहा था। खान और साकी सूफा आतंकी गिरोह के सदस्य थे और अप्रैल 2022 में राजस्थान में एक कार से विस्फोटकों की बरामदगी से संबंधित मामले में एनआईए ने उन्हें ‘मोस्ट वांटेड’ घोषित किया था। बयान के अनुसार, शमिल साकिब समेत आईएसआईएस (इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक एंड सीरिया) के स्लीपर मॉड्यूल के ये सदस्य पुणे के कोंधवा में एक घर से काम कर रहे थे।
[ad_2]
Source link