[ad_1]
08:32 PM, 11-Aug-2023
IND vs JAP Hockey Live: हेड टू हेड रिकॉर्ड
भारत और जापान के बीच अब तक 34 मुकाबले खेले गए हैं। इस दौरान टीम इंडिया ने 27 मैच जीते हैं। तीन मुकाबलों में जापान को जीत मिली है। चार मैच ड्रॉ रहे हैं। रिकॉर्ड भले ही टीम इंडिया के पक्ष में हैं, लेकिन इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम एक देश के खिलाफ ही जीत हासिल नहीं कर पाई है और वह है जापान। दोनों टीमों के बीच पिछला मुकाबला ड्रॉ रहा था।
08:24 PM, 11-Aug-2023
IND vs JAP Hockey Live: दो बार खिताब जीता है भारत
भारत 2016 से फाइनल में नहीं पहुंचा है। उसने 2011 और 2016 में खिताबी मुकाबले में जगह बनाई थी और ट्रॉफी पर कब्जा किया था। जापान 2021 में उपविजेता था।
08:11 PM, 11-Aug-2023
IND vs JAP Hockey Live: एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पहुंचने पर भारत की नजर, जापान से मैच शुरू
नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी के सेमीफाइनल में भारतीय टीम जापान के खिलाफ थोड़ी देर में उतरेगी। दोनों टीमें चेन्नई के मेयर राधाकृष्णनन स्टेडियम में आमने-सामने होंगी। भारत की नजर फाइनल में जगह बनाने पर है। अगर वह खिताबी मुकाबले में पहुंचती है तो वहां उसका मुकाबला मलयेशिया से होगा। मलयेशिया ने पहले सेमीफाइनल में गत चैंपियन दक्षिण कोरिया को 6-2 से हराया।
[ad_2]
Source link