Home Breaking News Monsoon Session Live: रंजन चौधरी के निलंबन पर हंगामा, खरगे बोले- उन्होंने सिर्फ नीरव मोदी कहा और आपने…

Monsoon Session Live: रंजन चौधरी के निलंबन पर हंगामा, खरगे बोले- उन्होंने सिर्फ नीरव मोदी कहा और आपने…

0
Monsoon Session Live: रंजन चौधरी के निलंबन पर हंगामा, खरगे बोले- उन्होंने सिर्फ नीरव मोदी कहा और आपने…

[ad_1]

11:14 AM, 11-Aug-2023

राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी के निलंबन का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि चौधरी को मामूली आधार पर निलंबित कर दिया गया है। उन्होंने सिर्फ ‘नीरव मोदी’ कहा था। नीरव का मतलब शांत, मौन है। आपने उन्हें इस बात पर निलंबित कर दिया?

11:02 AM, 11-Aug-2023

लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित की गई।

11:00 AM, 11-Aug-2023

अधीर रंजन चौधरी को लोकसभा से निलंबित करने पर कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने कहा कि संविधान की धारा 105(1) के तहत, हर सांसद को संसद में बोलने की स्वतंत्रता है। यदि बहुमत की शक्ति का दुरुपयोग करके किसी भी सांसद को इस प्रकार निलंबित किया जाए, तो यह लोकतंत्र के लिए अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। यह सुप्रीम कोर्ट जाने के लिए उपयुक्त मामला है।

10:58 AM, 11-Aug-2023

एनसीपी सांसद वंदना चव्हाण ने कहा कि संसद सत्र के पहले दिन भी पीएम ने ऐसा कहा था, लेकिन जिस तरह की घटनाएं मणिपुर में हो रही हैं, मुझे लगता है कि उन्हें और अधिक बोलना चाहिए था और अधिक काम करना चाहिए था। आज भी मणिपुर में घटनाएं हो रही हैं। ऐसे में अगर PM वहां गए होते या दोनों पक्षों की बैठक बुलाई होती या शांति वार्ता शुरू हुई होती तो हम कहते कि वे जो कहते हैं, वही करते हैं। अभी तो ऐसा नहीं लगता। 

10:57 AM, 11-Aug-2023

लोकसभा में अधीर चौधरी के निलंबन पर भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी ने कहा कि संसद में उच्च पद पर बैठे नेताओं पर अशोभनीय टिप्पणी करना और चेतावनी के बाद भी माफी नहीं मांगना ठीक नहीं है। सरकारें आएंगी और जाएंगी, लेकिन भारत का संविधान रहेगा। देश में गरिमा और दूसरे नागरिक के प्रति प्रेम और सम्मान ही लोकतांत्रिक देश की पहचान है।

10:49 AM, 11-Aug-2023

द्रीय मंत्री शोभा करंदलाजे ने रंजन चौधरी के निलंबन पर कहा कि अधीर रंजन चौधरी ने कल जो किया वह बहुत गलत था। वह क्या कहना चाहते थे? देश की 140 करोड़ जनता आपको देख रही थी। यह भाजपा या सरकार का अपमान नहीं था। वह संसद का अपमान करने की कोशिश कर रहे थे। इससे सबको सबक मिलेगा कि सदन में कैसा व्यवहार किया जाना चाहिए। वहीं, उन्होंने फ्लाइंग किस विवाद पर कहा कि संसद और देश का अपमान करना कांग्रेस की आदत है। राहुल गांधी ने फ्लाइंग किस देकर संसद का अपमान किया। पहले उन्होंने संसद में पीएम मोदी को गले लगाया और आंख मारी और अब उन्होंने फ्लाइंग किस किया।

10:47 AM, 11-Aug-2023

कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी के सदन से निलंबन को लेकर केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि कार्रवाई सदन के नियमों के अनुसार की जाती है। इस बारे में टिप्पणी करना ठीक नहीं है।

10:41 AM, 11-Aug-2023

इस बीच, कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी, जो लोकसभा में विपक्ष के नेता भी हैं, के निलंबन का असर निचले सदन की कार्यवाही पर पड़ने की संभावना है। कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने चौधरी के निलंबन पर चर्चा के लिए आज सुबह पार्टी के लोकसभा सांसदों की बैठक बुलाई है। 

10:36 AM, 11-Aug-2023

Monsoon Session Live: रंजन चौधरी के निलंबन पर हंगामा, खरगे बोले- उन्होंने सिर्फ नीरव मोदी कहा और आपने…

संसद का मानसून सत्र तीन सप्ताह के हंगामे के बाद आज समाप्त होने वाला है। मणिपुर में जातीय हिंसा के मुद्दे पर विपक्ष और सत्ता पक्ष आमने-सामने थे। आखिरकार गुरुवार को सरकार के खिलाफ लाया गया अविश्वास प्रस्ताव असफल रहा। वहीं, आज केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण केंद्रीय वस्तु और सेवा कर (संशोधन) विधेयक, 2023 पेश करेंगी। इसके अलावा, केंद्र सरकार ऑनलाइन गेमिंग, कैसिनो और घुड़दौड़ पर 28 फीसदी वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) लगाने के लिए लोकसभा में कानून लाने जा रही है। दोनों विधेयकों पर विचार और पारित करने के लिए चर्चा की जाएगी।

 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here