Home Breaking News Moon Mission: चंद्रयान-3 के बाद रूस का लूना-25 लॉन्च, ISRO ने दी बधाई; कहा- अंतरिक्ष यात्रा में एक और मुलाकात अद्भुत

Moon Mission: चंद्रयान-3 के बाद रूस का लूना-25 लॉन्च, ISRO ने दी बधाई; कहा- अंतरिक्ष यात्रा में एक और मुलाकात अद्भुत

0
Moon Mission: चंद्रयान-3 के बाद रूस का लूना-25 लॉन्च, ISRO ने दी बधाई; कहा- अंतरिक्ष यात्रा में एक और मुलाकात अद्भुत

[ad_1]

Another Meeting Point: India, Russia Bond Over Space Journeys To Moon

इसरो ने की दोनों मिशनों के अपने लक्ष्य हासिल करने की कामना।
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार


भारत के बाद अब रूस ने भी लूनर मिशन लूना-25 लॉन्च कर दिया है। 47 साल बाद रूस ने अपना यान भेजा है। शुक्रवार को लॉन्च किए जाने वाले इस चंद्रयान मिशन के लिए भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने रूसी अंतरिक्ष एजेंसी को बधाई दी। इसरो ने यह भी कामना की कि चंद्रयान-3 और लूना-25 दोनों मिशन अपने लक्ष्य हासिल करें।

रूसी अंतरिक्ष एजेंसी को दी बधाई

इसरो ने कहा कि लूना-25 के सफल लॉन्च पर रोस्कोस्मोस को हमारी तरफ से बधाई। हमारी अंतरिक्ष यात्रा में एक और मुलाकात होना अद्भुत है। उसने कहा कि चंद्रयान-3 और लूना-25 मिशनों को अपने लक्ष्य हासिल करने के लिए शुभकामनाएं। बता दें, रोस्कोस्मोस रूसी अंतरिक्ष एजेंसी है।

47 साल बाद रूस ने भेजा अपना यान

शुक्रवार को लॉन्च किए जाने वाले लूना-25 मिशन के बारे में रूसी अंतरिक्ष एजेंसी रोस्कोस्मोस ने भी पुष्टि की है। इससे पहले रोस्कोस्मोस ने साल 1976 में लूना-24 को लॉन्च किया था। 47 साल बाद रूस ने अपना यान भेजा है। मॉस्को से करीब 5500 किलोमीटर पूर्व में स्थित अमूर ओब्लास्ट के वोस्तोनी कॉस्मोड्रोम से लूना 25 की लॉन्चिंग की गई। कहा जा रहा है कि भारत के चंद्रयान-3 से पहले रूस का लूना-25 चांद पर कदम रखेगा।






[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here