Home Sports World Cup 2023: 31 साल बाद इस खास दिन खेलने उतरेगी टीम इंडिया, इतिहास में सिर्फ 2 बार हुआ ऐसा

World Cup 2023: 31 साल बाद इस खास दिन खेलने उतरेगी टीम इंडिया, इतिहास में सिर्फ 2 बार हुआ ऐसा

0
World Cup 2023: 31 साल बाद इस खास दिन खेलने उतरेगी टीम इंडिया, इतिहास में सिर्फ 2 बार हुआ ऐसा

[ad_1]

ICC ODI World Cup 2023: वनडे वर्ल्ड कप (ODI World Cup 2023) इसी साल अक्टूबर-नवंबर के बीच भारत में खेला जाना है. टूर्नामेंट की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं. इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने टूर्नामेंट के नए शेड्यूल का ऐलान भी कर दिया है. भारत-पाकिस्तान समेत 9 मैचों के कार्यक्रम में बदलाव करने का फैसला किया है. ऐसे में टीम इंडिया को 1 मैच एक खास दिन भी खेलना होगा. टीम इंडिया ने इस खास दिन पर पिछले 31 साल से एक भी मैच नहीं खेला है.

31 साल बाद इस खास दिन खेलने उतरेगी टीम इंडिया

भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला पहले रविवार, 15 अक्टूबर को अहमदाबाद में होना था, लेकिन अब ये मैच 14 अक्टूबर को खेला जाएगा. नीदरलैंड के खिलाफ भारत का आखिरी लीग गेम अब 11 के बजाय 12 नवंबर को खेला जाएगा जो कि बेंगलुरु में डे-नाइट मैच होगा. इन दिन दिवाली का बड़ा त्योहार है. टीम इंडिया अक्सर दिवाली के दिन क्रिकेट नहीं खेलती है. लेकिन इस बार फैंस को इस खास दिन भी भारतीय टीम को एक्शन में देखने को मौका मिलेगा.

क्रिकेट इतिहास में सिर्फ 2 बार हुआ ऐसा

टीम इंडिया ने अभी तक सिर्फ दो ही बार दिवाली के खास पर्व पर मैच खेला है. दिवाली के खास पर्व पर भारतीय क्रिकेट टीम ने पहली बार 1987 वर्ल्ड कप के दौरान मैच खेला था. वहीं, 1992 में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के खिलाफ आखिरी बार दिवाली के खास पर्व पर मैच खेला था. खास बात ये है कि दोनों ही बार भारतीय क्रिकेट टीम की जीत हुई है. 1987 वर्ल्ड पर में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को 56 रनों से हराया था. वहीं, 1992 में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 30 रनों धूल चटाई थी.

टीम इंडिया के मैचों का शेड्यूल-

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, 8 अक्टूबर, चेन्नई
भारत बनाम अफगानिस्तान, 11 अक्टूबर, दिल्ली
भारत बनाम पाकिस्तान, 14 अक्टूबर, अहमदाबाद
भारत बनाम बांग्लादेश, 19 अक्टूबर, पुणे
भारत बनाम न्यूजीलैंड, 22 अक्टूबर, धर्मशाला
भारत बनाम इंग्लैंड, 29 अक्टूबर, लखनऊ
भारत बनाम क्वालीफायर, 2 नवंबर, मुंबई
भारत बनाम साउथ अफ्रीका, 5 नवंबर, कोलकाता
भारत बनाम क्वालीफायर, 12 नवंबर, बेंगलुरु



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here