Home Sports गंभीर से लेकर अकरम तक, Asia Cup में कमेंट्री करते नजर आएंगे IND- PAK के धुरंधर

गंभीर से लेकर अकरम तक, Asia Cup में कमेंट्री करते नजर आएंगे IND- PAK के धुरंधर

0
गंभीर से लेकर अकरम तक, Asia Cup में कमेंट्री करते नजर आएंगे IND- PAK के धुरंधर

[ad_1]

हाइलाइट्स

एशिया कप 2023 का आयोजन 30 अगस्त से होगा
एशिया कप में कुल 13 मैच खेले जाएंगे
कमेंट्री पैनल में आकाश चोपड़ा का नाम नहीं

नई दिल्ली. एशिया कप 2023 (Asia Cup 2023) के 16वें एडिशन की तैयारी जोरों पर है. 30 अगस्त से आयोजित होने वाले इस प्रतष्ठित टूर्नामेंट के लिए दो टीमों ने अपने स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है. पाकिस्तान के बाद बांग्लादेश ने शनिवार को टीम की घोषणा की. 7 बार की चैंपियन टीम इंडिया का कैंप भी एशिया कप के लिए जल्द लगने वाला है. हालांकि भारतीय टीम का ऐलान भी अभी नहीं हुआ है. 30 अगस्त से 17 सितंबर तक आयोजित होने वाले इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान के दिग्गज खिलाड़ी कमेंटेटर्स पैनल में अपना जलवा दिखाते हुए नजर आएंगे, कॉमेंट्री बॉक्स में भारत और पाकिस्तानी दिग्गजों के साथ साथ श्रीलंका और न्यूजीलैंड के पूर्व धुरंधर खिलाड़ियों की आवाज भी सुनाई देगी.

एशिया कप 2023 की कॉमेंट्री के लिए 12 पूर्व खिलाड़ियों का सेलेक्शन किया गया है. ये दिग्गज हिंदी और अंग्रेजी में अपनी आवाज से जादू बिखेरेंगे. इस लिस्ट से आकाश चोपड़ा (Aakash Chopra) का नाम गायब है. भारत की ओर से जिन दिग्गजों का कमेंटेटर के रूप में चयन हुआ है उनमें गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) , रवि शास्त्री, संजय मांजरेकर (Sanjay Manjrekar) , इरफान पठान (Irfan Pathan) और दीप दासगुप्ता हैं.

टीम इंडिया को मिला नया हेड कोच, बुमराह एंड कंपनी के साथ यह दिग्गज जाएगा आयरलैंड, जानिए पूरी डिटेल

एशिया कप की शुरुआत कब हुई थी? किसने जीते सबसे ज्यादा खिताब? टीम इंडिया आखिरी बार कब बनी थी चैंपियन

न्यूट्रल कमेंटेटर की भूमिका में होंगे स्टाइरिस
पाकिस्तान से वसीम अकरम, वकार यूनिस, बाजिद खान और रमीज राजा होंगे वहीं अथहर अली खान बांग्लादेश की ओर से होंगे जबकि श्रीलंका की ओर से रसेल आर्नोल्ड वहीं न्यूट्रल कमेंटेटर के तौर पर स्कॉट स्टाइरिस दिखेंगे. एशिया कप का मेजबान पाकिस्तान है. लेकिन पाकिस्तान में सिर्फ 4 मैच खेले जाएंगे वहीं श्रीलंका में 9 मैचों का आयोजन होगा. पाकिस्तान की टीम लीग मैच अपने घर में खेलेगी जबकि भारत के खिलाफ उसका मुकाबला श्रीलंका में होगा.

भारतीय बोर्ड ने टीम इंडिया को पाकिस्तान भेजने से मना कर दिया था
बीसीसीआई ने टीम इंडिया को पाकिस्तान भेजने से मना कर दिया था जिसके बाद उसके कुछ मैचों को श्रीलंका में आयोजित कराने का फैसला लिया गया. एशिया कप में भारत और पाकिस्तान की टीमें 2 सितंबर को आमने सामने होंगी. टीम इंडिया अपना दूसरा लीग मैच 4 सितंबर को नेपाल से खेलेगी. टीम इंडिया ने इस टूर्नामेंट को सर्वाधिक 7 बार अपने नाम किया है.

एशिया कप 2023 वनडे फॉर्मेट में खेला जाएगा
एशिया कप 2023 का आयोजन इस बार वनडे फॉर्मेट में होगा. पिछली बार यह टी20 फॉर्मेट में खेला गया था. भारतीय टीम आखिरी बार 2018 में चैंपियन बनी थी. टीम को 5 साल से खिताबी जीत का इंतजार है. इस टूर्नामेंट के लिए बीसीसीआई अगले सप्ताह तक टीम का ऐलान कर सकती है. एशिया कप के लिए भारतीय खिलाड़ियों का शिविर बेंगलुरु में लगेगा. इस समय विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे दिग्गज खिलाड़ी घर पर आराम फरमा रहे हैं. ये सभी खिलाड़ी जल्द ही बेंगलुरु में कैंप के लिए एकत्रित होंगे.

Tags: Asia cup, Gautam gambhir, Irfan pathan, Ravi shastri, Sanjay Manjrekar

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here