Home Sports टेस्ट टीम से बाहर हुआ तो वनडे में निकाल रहा बदला, तीसरे मैच में जड़ा दूसरा शतक

टेस्ट टीम से बाहर हुआ तो वनडे में निकाल रहा बदला, तीसरे मैच में जड़ा दूसरा शतक

0
टेस्ट टीम से बाहर हुआ तो वनडे में निकाल रहा बदला, तीसरे मैच में जड़ा दूसरा शतक

[ad_1]

हाइलाइट्स

चेतेश्वर पुजारा ने रॉयल लंदन कप में एक और शतक ठोका
उन्होंने समरसमेट के खिलाफ नाबाद 117 रन की पारी खेली

नई दिल्ली. वेस्टइंडीज के खिलाफ 2 टेस्ट की सीरीज के लिए टीम इंडिया में नहीं चुने जाने का गुस्सा चेतेश्वर पुजारा इंग्लैंड में निकाल रहे. पुजारा इंग्लैंड के घरेलू वनडे टूर्नामेंट रॉयल लंदन कप में जमकर रन कूट रहे. ससेक्स की तरफ से खेल रहे चेतेश्वर पुजारा ने फिर शतक ठोक दिया है. उन्होंने समरसमेट के खिलाफ सैकड़ा जड़ अपनी टीम को जीत दिला दी. पुजारा ने 105 गेंद में अपना शतक पूरा किया और वो 117 रन पर नाबाद लौटे. पुजारा के नाबाद शतक की बदौलत ससेक्स ने समरसेट के खिलाफ 319 रन का टारगेट हासिल कर लिया. पहले तीन मैच हारने के बाद ये ससेक्स की पहली जीत है. ये पुजारा का तीन मैच में दूसरा शतक है.

टॉन्टन में खेले गए मैच में समरसमेट ने पहले बैटिंग करते हुए कर्टिस कैंपर और एंड्रयू उम्मेद के शतक की बदौलत 318 रन बनाए थे. जवाब में ससेक्स के लिए चार नंबर पर बैटिंग के लिए उतरे पुजारा ने 113 गेंदों में 11 चौकों की मदद से 117 रन की पारी खेल 49वें ओवर में टीम को जीत दिला दी. इस शतक के साथ ही पुजारा के 4 मैच में 302 रन हो गए हैं. वो लंदन कप में सबसे अधिक रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाजों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं. पृथ्वी शॉ अभी शीर्ष पर चल रहे हैं. शॉ को दोहरे शतक (244 रन) का फायदा मिला है.

पुजारा का तीन मैच में दूसरा शतक
चेतेश्वर पुजारा ने इस महीने की शुरुआत में नॉर्थम्पटनशायर के खिलाफ नाबाद 106 रन बनाने से पहले डर्बीशायर के खिलाफ पिछले मैच में 61 गेंदों पर 56 रन बनाए थे. टूर्नामेंट में उन्होंने लगातार तीन मैच में 50 प्लस स्कोर किए हैं. रॉयल लंदन कप के इस सीजन में पुजारा के 4 मैच में 151 की औसत से 302 रन हो गए हैं. वो टूर्नामेंट में सबसे अधिक रन बनाने के मामले में दूसरे स्थान पर चल रहे. पहले पायदान पर भारत के पृथ्वी शॉ हैं, जिनके 3 मैच में 304 रन हो गए हैं.

जसप्रीत बुमराह कप्तान बनते ही मुश्किल में, विदेशी दौरे पर पड़ ना जाएं अकेले, बिना कोच टीम इंडिया खेलने जाएगी सीरीज ?

35 साल के पुजारा ने 3 सितंबर से दोबारा शुरू होने वाली काउंटी चैंपियनशिप 2023 में ससेक्स के लिए अबतक तीन शतक लगाए और 6 मैच में 68.12 की औसत से 545 रन बनाए हैं. जून में ओवल में विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उन्होंने 14 और 27 रन बनाए थे. इसके बाद पिछले महीने वेस्टइंडीज के खिलाफ 2 टेस्ट की सीरीज की टीम में उन्हें शामिल नहीं किया गया था. हालांकि, इसका बदला वो वनडे में निकाल रहे.

Tags: Cheteshwar Pujara, Prithvi Shaw



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here