[ad_1]
नई दिल्ली. भारत में इस साल होने वाले आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप को लेकर माहौल गरम हो चुका है. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की वजह से पहले ही बखेड़ा खड़ा किया जा चुका है. भारत सरकार ने साफ कर दिया है कि पाकिस्तान की तरफ से जो भी बोला गया हो या आगे कहा जाएगा इसका कोई मतलब नहीं बनता. यहां विश्व कप खेलने आने पर बाबर आजम की टीम के लिए कोई खास इंतजाम नहीं किया जाएगा.
भारत में अक्टूबर-नवंबर में खेले जाने वाले आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप में भाग लेने पर पाकिस्तान की तरफ से काफी ड्रामा हो चुका है. पहले भारत में आकर खेलने को लेकर आईसीसी तक तो पीसीबी ने लटकाए रखा, इसी वजह से टूर्नामेंट के कार्यक्रम को जारी करने में देरी हुई. कार्यक्रम का पता चलने के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की तरफ से मैच के वेन्यू को लेकर बवाल किया गया. आईसीसी और बीसीसीआई द्वारा सारी शर्ते ठुकराने के बाद पीसीबी ने पाकिस्तान सरकार से मंजूरी की बात कहकर भारत आने की बात को लटकाया.
पाकिस्तान की सरकार ने सुरक्षा को लेकर मोटी मोटी बातें करने के बाद थक हारकर भारत में उनकी टीम को विश्व कप में खेलने जाने की इजाजत दी. सारा ड्रामा होने पर भी भारत सरकार ने किसी तरह से कोई ध्यान नहीं दिया. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने यह साफ कर दिया है पाकिस्तान क्रिकेट टीम के साथ कोई खास बर्ताव नहीं किया जाना बल्कि आईसीसी वर्ल्ड कप में भाग लेने वाले बाकी सभी टीमों की तरह ही व्यवहार किया जाएगा.
भारत में पाकिस्तान की टीम को भेजने पर पाकिस्तान सरकार द्वारा बेहतर सुरक्षा की मांग की गई थी. विदेश मंत्रालय द्वारा कहा गया है, भारत में विश्व कप खेलने आने वाली सभी 10 टीमों को बेहतर सुरक्षा मिले यह हम निश्चित करेंगे. ना सिर्फ पाकिस्तान बल्कि हम इस बात को लेकर आश्वस्त हैं कि अन्य सभी टीमों को सभी आवश्यक सुरक्षा प्रदान की जाएगी.
भारत-पाक विश्व कप मुकाबला कब?
भारत और पाकिस्तान के बीच विश्व कप का मुकाबला पहले 15 अक्टूबर को खेला जाना था. नवरात्री को देखते हुए इसमें बदलाव करते हुए एक दिन पहले 14 अक्टूबर कर दिया गया है. दोनों टीमें अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में यह मुकाबला खेलेगी. पाकिस्तान की टीम के विश्व कप मुकाबले 5 शहरों में खेले जाएंगे. सभी जगह पर सुरक्षा की जिम्मेदारी भारत सरकार की होगी.
.
Tags: India Vs Pakistan, World cup 2023
FIRST PUBLISHED : August 12, 2023, 16:55 IST
[ad_2]
Source link