Home Sports मेरी सोशल मीडिया कमाई के बारे में खबरें सच नहीं : विराट कोहली

मेरी सोशल मीडिया कमाई के बारे में खबरें सच नहीं : विराट कोहली

0
मेरी सोशल मीडिया कमाई के बारे में खबरें सच नहीं : विराट कोहली

[ad_1]

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान विराट कोहली ने शनिवार को उन रिपोर्टों को खारिज कर दिया, जिनमें कहा गया है कि वह फोटो-शेयरिंग ऐप इंस्टाग्राम पर अपने हर पोस्ट से 11.45 करोड़ रुपये की कमाई करते हैं। कोहली ने ट्विटर पर लिखा, “मुझे जीवन में जो कुछ भी मिला है, उसके प्रति आभारी और ऋणी हूं, लेकिन सोशल मीडिया पर मेरी कमाई के बारे में जो खबरें चल रही हैं, वह सच नहीं हैं।”

इससे पहले ऐसी खबरें आई थीं कि कोहली इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाले भारतीय हैं। उसी रिपोर्ट के अनुसार, रोनाल्डो प्रत्येक पोस्ट के लिए 3.23 मिलियन अमेरिकी डॉलर की भारी फीस लेते हैं, जो लगभग 26.75 करोड़ रुपये है। उनके प्रतिद्वंद्वी मेस्सी, जो दूसरे स्थान पर हैं, प्रति इंस्टाग्राम पोस्ट पर 2.56 मिलियन अमरीकी डॉलर कमाते हैं जो कि 21.49 करोड़ है। 30 अगस्त से शुरू होने वाले एशिया कप 2023 से पहले बीसीसीआई द्वारा आराम दिए जाने के कारण कोहली फिलहाल ब्रेक पर हैं।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On : &nbsp 12 Aug 2023 6:29 AM GMT

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here