Home Breaking News BJP vs Congress: भाजपा का कांग्रेस पर पलटवार, कहा- क्या राहुल गांधी चाहते हैं सशस्त्र बल भारतीयों पर गोली चलाए

BJP vs Congress: भाजपा का कांग्रेस पर पलटवार, कहा- क्या राहुल गांधी चाहते हैं सशस्त्र बल भारतीयों पर गोली चलाए

0
BJP vs Congress: भाजपा का कांग्रेस पर पलटवार, कहा- क्या राहुल गांधी चाहते हैं सशस्त्र बल भारतीयों पर गोली चलाए

[ad_1]

BJP said Does Rahul Gandhi expect armed forces to fire on Indians in Manipur

रविशंकर प्रसाद
– फोटो : @BJPLive

विस्तार


पीएम मोदी और राहुल गांधी ने जब से संसद में भाषण दिया है, तभी से भाजपा और कांग्रेस एक दूसरे पर हमलावर हैं। अपने भाषण में राहुल गांधी ने कहा था कि मणिपुर में सेना एक दिन में शांति ला सकती है। लेकिन सरकार उसका उपयोग नहीं कर रही है। वहीं, इस बयान पर भाजपा ने पलटवार किया है।

शनिवार को राहुल के बयान पर निशाना साधते हुए भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद ने कहा कि वे क्या चाहते हैं कि सशस्त्र बल हिंसा प्रभावित मणिपुर में भारतीयों पर गोलीबारी करें, उनके मन में लोकतंत्र की भावना नहीं है। उन्होंने कहा कि राज्य में दो समूहों के बीच काफी तनाव है और राहुल गांधी संसद में भड़काऊ भाषण दे रहे हैं।

भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद ने हमला करते हुए कहा कि क्या वह वही चाहते थे जो उनकी दादी और तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने मिजोरम में किया था, 1960 के दशक में उन्होंने वायु सेना को मिजोरम में बम बरसाने का आदेश दिया था। हालांकि कांग्रेस ने कहा है कि वायु सेना का इस्तेमाल तब सशस्त्र आतंकवादी समूहों को निशाना बनाने के लिए किया गया था।






[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here